1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "पिछड़ों की बात केवल पाखंड और दिखावा", लालू यादव पर शिवराज चौहान का बड़ा बयान

"पिछड़ों की बात केवल पाखंड और दिखावा", लालू यादव पर शिवराज चौहान का बड़ा बयान

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 16, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 04:56 pm IST

लालू यादव पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन बिक्षुब्ध है, तकलीफ से भी भरा है।

शिवराज सिंह चौहान और लालू प्रसाद यादव- India TV Hindi
शिवराज सिंह चौहान और लालू प्रसाद यादव

बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा है। इस मामले में अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। शिवराज सिंह ने कहा कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और।

"ना बिहार माफ करेगा, ना देश"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "लालू जी आपको क्या हो गया है, पिछड़ों की बात केवल पाखंड और दिखावा है। जिन्होंने भारत को संविधान दिया, जिसमें आरक्षण का प्रावधान किया गया। ऐसे भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर का आप अपमान करते हो। मन बिक्षुब्ध है, तकलीफ से भी भरा है। जो अपमान उनकी तस्वीर का किया गया है, ये असली इरादे लालू यादव और आरजेडी के जाहिर करता है। हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और। लालू और आरजेडी को ना तो बिहार कभी माफ करेगा ना देश।"

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन, 11 जून का एक वीडियो सामने आया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लालू यादव के पैर के पास रख फोटो खींची जा रही है। इस दौरान लालू यादव ने तस्वीर को न तो छुआ और न ही उठाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद इसे बीजेपी और एनडीए गठबंधन ने 'बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान' करार दिया।

अनुसूचित जाति आयोग ने जारी किया नोटिस

वहीं, बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का कथित तौर पर अनादर करने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

पुणे: हादसे के वक्त इंद्रायणी ब्रिज पर कितनी भीड़ थी, तस्वीर आई सामने

विमान हादसा: पूर्व CM रूपाणी समेत 47 के शव परिवार को सौंपे गए, जानिए DNA से अब तक कितने मृतकों की हुई पहचान?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत