1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे: हादसे के वक्त इंद्रायणी ब्रिज पर कितनी भीड़ थी, तस्वीर आई सामने

पुणे: हादसे के वक्त इंद्रायणी ब्रिज पर कितनी भीड़ थी, तस्वीर आई सामने

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 16, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 04:04 pm IST

पुणे में इंद्रायणी ब्रिज पर भीड़ की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसकी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में देख सकते हैं कि पुल पर किस कदर भीड़ है।

इंद्रायणी ब्रिज पर हादसा- India TV Hindi
इंद्रायणी ब्रिज पर हादसा Image Source : PTI

महाराष्ट्र: पुणे में इंद्रायणी ब्रिज पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मावल तहसील के इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना लोहे का पुल गिर गया, जो पैदल यात्रियों के लिए था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना पर्यटकों की भीड़ के कारण हुई, जिन्होंने वहां पर लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर दिया था।

पुल पर भीड़ की तस्वीर आई सामने

हादसे के दौरान पुल पर कितनी भीड़ थी, इसकी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पुल पर किस कदर भीड़ है। पुल लोगों से भरा नजर आ रहा है। भीड़ एक जगह पर इकट्ठी हो गई, जिसकी वजह से जर्जर पुल गिर गया और पुल के बीच में खड़े लोग बह गए।

नदी का बहाव देखने पहुंचे थे लोग

बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले कुछ वक्त से खस्ताहाल था। यहां वाहनों की आवाजाही बंद थी, लेकिन भारी बारिश के बीच कई लोग नदी का बहाव देखने के लिए पुल पर आए थे, तभी ये हादसा हुआ। 

इंद्रायणी ब्रिज पर हादसे के दौरान भीड़ की तस्वीर आई सामने
Image Source : INDIATVइंद्रायणी ब्रिज पर हादसे के दौरान भीड़ की तस्वीर आई सामने

अथर्व अस्पताल में 11 मरीज भर्ती

गंभीर रूप से घायल लोगों का तलेगांव के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। तलेगांव के अथर्व अस्पताल में कुल 11 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 4 जनरल वार्ड में और 7 आईसीयू में हैं। आईसीयू में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

सेल्फी और रील बनाने की होड़

इस हादसे में बाल-बाल बचे लोगों ने उस खौफनाक मंजर को बयां किया। उन्होंने बताया कि यह हादसा मुख्य रूप से लोगों की लापरवाही, खासकर सेल्फी और रील बनाने की होड़ के कारण हुआ। भीड़ अत्यधिक थी और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें-

पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल टूटने से 4 की मौत, 51 को बचाया गया, बंद किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुणे: इंद्रायणी नदी पर क्यों गिरा लोहे का पुल? जानिए क्या है हादसे की बड़ी वजह और लापरवाहियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।