1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिक्किम में कांग्रेस को नोटा से 3 गुना कम वोट मिले, जानें भाजपा का क्या रहा हाल

सिक्किम में कांग्रेस को नोटा से 3 गुना कम वोट मिले, जानें भाजपा का क्या रहा हाल

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jun 03, 2024 01:54 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 01:57 pm IST

सिक्किम विधानसभा चुनाव में राज्य के सीएम प्रेम सिंह तमांग की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी को सिक्किम विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है।

Sikkim assembly elections- India TV Hindi
Sikkim assembly elections Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही सिक्किम में विधानसभा चुनाव का भी आयोजन करवाया गया था। रविवार 2 जून को सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से पहले सिक्किम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी को नोटा से भी कई गुना कम वोट मिले हैं। आइए इस खबर के माध्य से जानते हैं कि क्या है सिक्किम विधानसभा चुनाव में पार्टीवार वोटों का प्रतिशत।

क्या रहा चुनाव का परिणाम?

सिक्किम विधानसभा चुनाव में राज्य के सीएम प्रेम सिंह तमांग की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। सत्तारूढ़  सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 32 में से 31 सीटों पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है। पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग की पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी SDF को 1 सीट पर जीत मिली है। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों Qj 1 लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 

किस पार्टी को कितने फीसदी वोट?

सिक्किम में कांग्रेस को नोटा से भी कम वोट मिले। सिक्किम में नोटा को 0.99 फीसदी वोट मिले तो वहीं, कांग्रेस को 0.32 फीसदी वोट मिले। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को राज्य में 5.18 फीसदी वोट मिले हैं। एसकेएम को 58.38 फीसदी, एसडीएफ को 27.37 फीसदी और अन्य को 7.7 फीसदी वोट मिले हैं।

कौन हैं प्रेम सिंह तमांग?

प्रेम सिंह तमांग वर्तमान में सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं। वह 2019 में राज्य के छठे मुख्यमंत्री चुने गए थे। प्रेम सिंह तमांग पश्चिम सिक्किम से आते हैं और 1990 के दशक की शुरुआत से राजनीति में सक्रिय हैं। 1993 में प्रेम सिंह तमांग सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) में शामिल हुए और 1994 में चाकुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार में मंत्री भी बनाया गया और 2009 तक वह कैबिनेट मंत्री बने रहे। 

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने बताया कितने करोड़ लोगों ने वोटिंग की, बोले- वादी में चुनाव अब कराएंगे

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले भाजपा नेताओं की अहम बैठक, विपक्ष की रणनीति पर किया गया मंथन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत