1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल में एक्टिव स्मृति ईरानी बोलीं- 'ममता कभी मुद्दों पर बात नहीं करतीं, बंपर मतदान अमित शाह की उपलब्धि'

बंगाल में एक्टिव स्मृति ईरानी बोलीं- 'ममता कभी मुद्दों पर बात नहीं करतीं, बंपर मतदान अमित शाह की उपलब्धि'

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 27, 2026 12:52 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 12:53 pm IST

स्मृति ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी कभी मुद्दों की बात नहीं करती हैं। वह झालमुड़ी, मांस मछली पर बात करती हैं, लेकिन केंद्र से उन्हें इस दौरान जो करोड़ों रुपये मिले हैं, उन पर कोई बात नहीं करती हैं।

Smriti Irani- India TV Hindi
स्मृति ईरानी Image Source : INDIA TV

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोलकाता में जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने ममता बनर्जी पर खुलकर निशाना साधा और  कहा कि वह कभी भी मुद्दों पर बात नहीं करती हैं। इंडिया टीवी के पॉलिटिकल एडिटर देवेंद्र पराशर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि जब-जब हम पश्चिम बंगाल के विकास के मुद्दों पर चर्चा लाने का प्रयास करते हैं तो ममता सिर्फ मां- मछली की बात करती हैं, झालमड़ी की बात करती हैं। मुख्य मुद्दों पर कभी वह परिचर्चा या कोई डिबेट नहीं करतीं। एक मुख्यमंत्री जिसका लंबा कार्यकाल रहा हो। निश्चित रूप से उनकी कोई ना कोई तो उपलब्धियां होंगी, लेकिन आपने मुख्यमंत्री को अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते शायद नहीं देखा होगा। 

स्मृति ने कहा कि समाज किसी भी सरकार से अपेक्षा रखता है कि समाज में जो सबसे ज्यादा कमजोर हैं, गरीब हैं, उनके संरक्षण के लिए सरकार अपने तंत्र का इस्तेमाल करेगी। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति तो आप खुद रिपोर्ट करते हैं। तो यह भी ऐसा मुद्दा नहीं है, जिस पर ममता कहीं भी अपना वक्तव्य रखती हैं।

बंगाल को मिले पैसों का कोई हिसाब नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2014 से लेकर 2026 तक केंद्र की सरकार से टैक्स डेवोल्यूशन, ग्रांट्स इन एड, 50 साल का इंटरेस्ट फ्री लोन के जरिए बंगाल को लगभग 10 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। इस पैसे का हिसाब जब-जब मांगा जाता है तो ममता कभी डिबेट नहीं करतीं। उन्होंने आगे कहा, "मालदा में जजेस का होस्टेज होना देश के किसी भी भूभाग में ऐसा चित्र आपने कभी नहीं देखा होगा। उस मुद्दे पर भी तृणमूल कांग्रेस मौन रहती है। तो मुझे ऐसा लगता है कि उनका मौन रहना इन मुख्य मुद्दों पर जिस पे राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं। अपनी प्रशंसा करवाते हैं अथवा प्रमाण देते हैं कि उनके पास जब सत्ता है या थी तब उन्होंने उनकी क्या उपलब्धियां रही। ये जो आप गैप देख रहे हैं ना ये बंगाल में चेंज का सबसे बड़ा संकेत है।"

बीजेपी और टीएमसी में सीधी टक्कर

स्मृति ने कहा कि इस बार फाइट सीधा टीएमसी और बीजेपी के बीच है। वामपंथ कहीं फिगर नहीं हो रहा। कांग्रेस कहीं फिगर नहीं हो रही। भारतीय जनता पार्टी का इतना तेजी से उभरना और सीधा-सीधा तृणमूल को टक्कर देना राजनीतिक संकेत है कि यहां के हालात बदल रहे हैं। हमारे पैरामिलिट्री फोर्से, इलेक्शन कमीशन और पुलिस की ने एक ऐसा तंत्र गठित किया है, जिससे पश्चिम बंगाल में लोग निर्भीक होकर अपना वोट दे सकें। हिंसा की वारदातें घटी और बहुत बड़े स्तर पर घटी, जिस प्रकार से आपने वोटर का रिकॉर्ड टर्न आउट देखा है। वह अपने आप में बंगाल के इस चुनाव का सबसे बड़ा हिस्टोरिकल फैक्टर रहा है।

यह भी पढ़ें-

"इस चुनाव में मेरी आखिरी रैली, अब BJP के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा", फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोले पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल: जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले बवाल, BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत