तमिलनाडु के मुख्यमंत्री CM एम.के. स्टालिन ने सोमवार को कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया; यह वह सीट है जिसे उन्होंने 2011, 2016 और 2021 में जीता था। तो वहीं, दूसरी ओर एक्टर विजय, जिनकी पार्टी TVK पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है, दो शहरी निर्वाचन क्षेत्रों—चेन्नई के पेरम्बुर और तिरुचि पूर्व—से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आज विजय ने चेन्नई के पेरम्बूर क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
क्या बोले सीएम स्टालिन?
CM स्टालिन ने कहा कि पब्लिक का उनके प्रति भरोसा और भी बढ़ा है और उन्हें उम्मीद है कि पिछले तीन चुनावों के मुकाबले इस बार उनकी जीत और भी बड़ी होगी, स्टालिन ने कहा कि ये तमिलनाडु और दिल्ली के बीच की लड़ाई है और इस लड़ाई में तमिलनाडु की जनता तमिलनाडु यानी उनके गठबंधन के साथ है।
एक्टर विजय ने क्या कहा?
विधानसभा चुनावों में पहली बार किस्मत आजमा रहे पॉपलुर एक्टर विजय ने अपनी पहली सीट पेरम्बूर से नामांकन दाखिल कर वहीं से चुनाव प्रचार अभियान की भी शुरुआत कर दी। सत्तारूढ़ DMK और CM स्टालिन पर तीखा हमला करते हुए विजय ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और स्टालिन परिवार पर राज्य की संपत्ति को हड़प लेने का आरोप लगाया, विजय ने तमिलनाडु से DMK की सत्ता को उखाड़ फेंकने की जनता से अपील की है।
तमिलनाडु में कब है चुनाव?
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीट पर एक ही चरण में चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे। विभिन्न दलों ने चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला AIADMK, भाजपा और अन्य दलों व डीएमके, कांग्रेस व अन्य दलों के बीच है।
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: महिलाओं को 8 हजार का 'इल्लथारसी' कूपन और फ्री लैपटॉप, जानिए DMK के घोषणा पत्र की खास बातें