1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु चुनाव 2026ः थोंडामुथुर सीट पर 21 उम्मीदवार होने से मुकाबला हुआ दिलचस्प, 17 साल से DMK को जीत का इंतजार

तमिलनाडु चुनाव 2026ः थोंडामुथुर सीट पर 21 उम्मीदवार होने से मुकाबला हुआ दिलचस्प, 17 साल से DMK को जीत का इंतजार

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 16, 2026 10:59 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 11:08 am IST

Thondamuthur Assembly Elections 2026: थोंडामुथुर तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से एक है और कोयंबटूर ज़िले में है। यह सीट पोलाची लोकसभा सीट के अंदर आती है। यहां से 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 15 निर्दलीय हैं।

थोंडामुथुर विधानसभा चुनाव 2026- India TV Hindi
थोंडामुथुर विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : INDIA TV

तमिलनाडु की थोंडामुथुर विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। थोंडामुथुर में 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कोयंबटूर जिले के अंतगर्त आने वाली यह सीट शहरी इलाके में है और यह सामान्य सीट है। इस सीट पर 23 अप्रैल, 2026 को वोटिंग होगी, जबकि काउंटिंग 4 मई को होनी है।

 थोंडामुथुर विधानसभा सीट तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में से एक है। यह तमिलनाडु विधानसभा का विधानसभा नंबर 119 है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), भारतीय जनता पार्टी (BJP), विजय की TVK और कांग्रेस राज्य की मुख्य पार्टियां हैं।

थोंडामुथुर के प्रमुख कैंडिडेट

थोंडामुथुर में मुख्य मुकाबला AIADMK के एसपी वेलुमणि और DMK के एनआर कार्तिकेयन के बीच होने की उम्मीद है। TVK के आर सतीश राजू  और NTK की राजबुनिशा अब्दुलकानी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। इनके अलावा 15 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कुछ क्षेत्रीय दल भी अपना चुनावी किस्मत अजमा रहे हैं।

थोंडामुथुर सीट का प्रोफ़ाइल

थोंडामुथुर में 2026 के चुनावों के लिए कुल 287,442 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इसमें 138,968 पुरुष वोटर, 148,371 महिला वोटर और 103 थर्ड जेंडर कैटेगरी के वोटर शामिल हैं। 2021 में, इस सीट पर 326,779 वोटर थे, जबकि 2016 में यह संख्या 297,360 थी। 2011 में, 213,181 रजिस्टर्ड वोटर थे।

थोंडामुथुर सीट के पिछले विजेता

साल 2021 के विधानसभा चुनावों में AIADMK के SP वेलुमणि ने DMK के कार्तिकेय को 41,630 वोटों के अंतर से हराया और कुल डाले गए वोटों का 18.19% हासिल किया। 2016 में, SP वेलुमणि ने MAMAK के कोवई सैयद को 64,041 वोटों के अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी। 2011 में भी SP वेलुमणि ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कंदस्वामी MN को 53,203 वोटों से हराया।

अब तक के विजेताओं की लिस्ट

1971- आर. मणिकावसकम- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

1977- के. मरुथाचलम- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
1980- चिन्नाराज- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
1984- सी. अरंगनायगम- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
1989- यू. के. वेलिंगिरी- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट)
1991- सी. अरंगनायगम- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
1996-सी. आर. रामचंद्रन -द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
2001- एस. आर. बालासुब्रमण्यन- तमिल मानिला कांग्रेस
2006- एम. कन्नप्पन मारुमलार्ची- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
2009- एम. एन. कंडास्वामी- कांग्रेस
2011- एस. पी. वेलुमणि- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम
2016-एस. पी. वेलुमणि-ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम
2021- एस. पी. वेलुमणि- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत