1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर आज होगी वोटिंग, 5 करोड़ वोटर्स तय करेंगे स्टालिन, पलानीस्वामी और थलापति विजय की किस्मत

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर आज होगी वोटिंग, 5 करोड़ वोटर्स तय करेंगे स्टालिन, पलानीस्वामी और थलापति विजय की किस्मत

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 22, 2026 10:20 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 12:02 am IST

तमिलनाडु की 234 सीटों पर 4,023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कोलथुर से मुख्यमंत्री और DMK नेता एम.के. स्टालिन और एडप्पाडी से AIADMK नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी चुनाव लड़ रहे हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर एक ही फेज में वोटिंग होगी। इस चुनाव में राज्य की राजनीति के दो बड़े गठबंधन आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। DMK और AIADMK विभिन्न पार्टियों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं।

एक ओर एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK गठबंधन है, जिसमें कुल 13 सहयोगी दल शामिल हैं। इस गठबंधन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जैसे बड़े दल भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर एडप्पाडी के. पलानीस्वामी की अगुवाई में AIADMK गठबंधन है, जिसमें 9 पार्टियां शामिल हैं। इस गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख सहयोगी के रूप में मौजूद है।

उम्मीदवारों की भरमार

इस बार राज्य की 234 सीटों पर कुल 4,023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं:-

  1. कोलथुर से एम.के. स्टालिन
  2. एडप्पाडी से एडप्पाडी के. पलानीस्वामी
  3. पेरम्बुर और त्रिची ईस्ट से सी. जोसेफ विजय
  4. कारईकुडी से सीमान

चुनाव में कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिनमें शामिल हैं-

  1. चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी से उदयनिधि स्टालिन
  2. बोदीनायकनूर से ओ. पन्नीरसेल्वम
  3. विरुदाचलम से प्रेमलता विजयकांत
  4. गोबिचेट्टीपलायम से के. सेंगोटयन, जो इस बार विजय की पार्टी TVK से चुनाव लड़ रहे हैं

मतदाताओं की ताकत

तमिलनाडु में इस बार 5 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खास बात यह है कि महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से लगभग एक लाख अधिक है, जो चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

'विजय फैक्टर' बना चर्चा का केंद्र

इसके अलावा, 20 से 40 वर्ष की आयु के लोगों की आबादी 2 करोड़ से भी ज्यादा है। तमिल अभिनेता और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय के क्रेज के चलते इस बार इस आबादी के वोट ही जीत हार का फैसला करेंगे, ऐसा प्रतीत हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

Assembly Elections 2026: ममता के खिलाफ हिमंता के 5 मुद्दे, अबकी बार बंगाल में TMC से आर-पार

"बंगाल की धरती पर सिर्फ बांग्ला चलेगी, उर्दू नहीं", चुनावी रण में CM योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर किया तीखा हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत