1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "बंगाल की धरती पर सिर्फ बांग्ला चलेगी, उर्दू नहीं", चुनावी रण में CM योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर किया तीखा हमला

"बंगाल की धरती पर सिर्फ बांग्ला चलेगी, उर्दू नहीं", चुनावी रण में CM योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर किया तीखा हमला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 22, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 03:52 pm IST

बंगाल के नादिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने TMC पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती पर केवल बांग्ला ही बोली जाएगी और बंगाली संस्कृति के माध्यम से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में कल यानी 23 अप्रैल को पहले फेज में 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। उससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करते हुए बंगाल के नादिया में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के एक महापौर का दावा है कि वे बंगाल की आधी आबादी को उर्दू बोलने पर मजबूर कर देंगे। मैं उन्हें यह बताने आया हूं कि बंगाल की धरती पर केवल बांग्ला ही बोली जाएगी और बंगाली संस्कृति के माध्यम से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। 

सीएम योगी ने आगे कहा कि उनकी एक सांसद कहती हैं कि उनके हृदय में काबा और आंखों में मदीना बसा है। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि नादिया इसे स्वीकार नहीं करेगा। नादिया का नारा है कि हम महाकाली को अपने हृदय में बसाएं और आंखों में चैतन्य महाप्रभु का वास हो, जो वैष्णव परंपरा को हर घर तक पहुंचाते हैं।

"बंगाल की धरती भारत की गौरवशाली धरती"

वहीं, हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर में रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "बंगाल की धरती भारत की गौरवशाली धरती है... पूरा भारत इस क्षेत्र के वीरों की वीरता और शौर्य की गाथाएं गाता है... आज यही बंगाल अपनी पहचान पुनः प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहा है... इस सभा के आयोजन, विशेष रूप से तंबू और आश्रय स्थलों के संबंध में, टीएमसी के गुंडों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने का प्रयास किया, जो इन्हें व्यवस्थित कर रहे थे। फिर भी, चिलचिलाती धूप और गर्मी से विचलित हुए बिना और माता दक्षिणेश्वर काली को नमन करते हुए, आप आज यहां पहुंचे हैं, स्वयं को तैयार करके और बंगाल के वीर शहीदों की परंपरा के अनुरूप गंभीर प्रतिज्ञा लेकर। मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उम्मीदवार प्रभाकर पंडित इस बार यहां विजयी होंगे। इस बार हावड़ा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलने वाला है। यह एक नए युग की शुरुआत है।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जिसमें राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित है, जिसमें बाकी 142 सीटों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

जेडीयू की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, नीतीश ने संजय झा में फिर जताया भरोसा, बने कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पुलिस को मर्डर से पहले यौन उत्पीड़न का शक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।