1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कोलाथूर सीट पर भी दिख रहा TVK का जलवा, CM स्टालिन से आगे चल रहा सुपरस्टार की पार्टी का कैंडिडेट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कोलाथूर सीट पर भी दिख रहा TVK का जलवा, CM स्टालिन से आगे चल रहा सुपरस्टार की पार्टी का कैंडिडेट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 04, 2026 01:42 pm IST,  Updated : May 04, 2026 01:51 pm IST

तमिलनाडु की कोलाथूर सीट पर टीवीके के कैंडिडेट वी एस बाबू आगे चल रहे हैं और उन्होंने सीएम एम के स्टालिन को करीब 8 हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी वोटों की गिनती जारी है।

टीवीके के कैंडिडेट वी...- India TV Hindi
टीवीके के कैंडिडेट वी एस बाबू और सीएम स्टालिन Image Source : EC WEBSITE

कोलाथूर: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। ऐसे में कोलाथूर सीट के अभी तक के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। ये वही सीट है, जहां से सीएम एम के स्टालिन ने चुनाव लड़ा लेकिन वह इस सीट पर पिछड़ गए हैं।

इस सीट पर अभिनेता विजय की नई नवेली पार्टी टीवीके के कैंडिडेट वी एस बाबू आगे चल रहे हैं।  खबर लिखे जाने तक वी एस बाबू को 41616 वोट मिले हैं और एम के स्टालिन को 33641 वोट मिले हैं। यानी अब तक वी एस बाबू 7975 वोट से आगे चल रहे हैं।

कौन हैं वी एस बाबू?

वी एस बाबू डीएमके के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने आखिरी बार 2006 के चुनाव में पुरासवाल्कम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। वे इस साल फरवरी में टीवीके में शामिल हुए और अभिनेता विजय ने उन्हें एम के स्टालिन के खिलाफ मैदान में उतारा।

Tamil Nadu Assembly Elections Result
Image Source : EC/WEBSITEEC की वेबसाइट पर टीवीके के कैंडिडेट वी एस बाबू चल रहे आगे

टीवीके ने किया कमाल

तमिलनाडु की सियासत में इस बार कमाल हो गया है। नई पार्टी टीवीके ने 109 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। डीएमके 60 सीटों पर और एआईडीएमके 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। टीवीके की इस बढ़त की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है क्योंकि इस पार्टी को साउथ के सुपरस्टार विजय ने 2024 में ही बनाया था। इस लिहाज से ये एक नई राजनीतिक पार्टी है लेकिन इसने स्थापित पार्टियों से ज्यादा सीटें हासिल की हैं।

बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजों के लिए आज वोटों की काउंटिंग हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देर रात तक सभी सीटों के फाइनल परिणाम जारी किए जा सकते हैं। 

टीवीके चीफ विजय एक मंझे हुए अभिनेता भी हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अब उनकी राजनीतिक एंट्री भी हिट साबित हुई है और उनकी पार्टी ने कमाल कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत