1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में CM विजय ने जीता विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला समर्थन; जानें कितने वोट विरोध में पड़े

तमिलनाडु में CM विजय ने जीता विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला समर्थन; जानें कितने वोट विरोध में पड़े

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 13, 2026 11:51 am IST,  Updated : May 13, 2026 12:21 pm IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। विजय सरकार को फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन मिला।

Vijay- India TV Hindi
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय Image Source : PTI

तमिलनाडु की सियासत में पिछले कई दिनों से जारी हाई-वोल्टेज ड्रामे का आज अंत हो गया। विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री विजय ने अपनी सत्ता बरकरार रखते हुए बहुमत साबित कर दिया है। उनके पक्ष में कुल 144 विधायकों ने वोट किया, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। सरकार के खिलाफ 22 वोट पड़े, जबकि 5 विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

DMK विधायकों ने किया वॉक आउट

विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा टीवीके सरकार को समर्थन न देने के विरोध में अपना भाषण समाप्त करते ही डीएमके सदस्य विधानसभा से बाहर चले गए। विश्वास मत के दौरान सदन में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने घोषणा की कि डीएमके सदस्य विश्वास मत के दौरान विधानसभा से वॉकआउट करेंगे।

उन्होंने AIADMK के बागी सदस्यों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना की और सवाल उठाया कि जो हो रहा है वह "परिवर्तन" है या "लेन-देन"। स्टालिन ने कहा कि लोग सवाल कर रहे हैं, "क्या यह आपका स्वच्छ शासन है?"

विजय का विधानसभा में जवाब

विश्वास मत पर हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सदन में अपना पक्ष रखा और विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री विजय ने सदन को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार निश्चित रूप से एक "धर्मनिरपेक्ष" सरकार होगी।

खरीद-फरोख्त के आरोपों पर पलटवार करते हुए विजय ने कहा, "यह सरकार घोड़े की गति से काम करेगी, लेकिन घोड़ों की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं होगी।" उन्होंने यह भी वादा किया कि पिछली सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को उनकी सरकार द्वारा निरंतर जारी रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें-

एन. रंगासामी ने 5वीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान,  मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

सामने आई प्रतीक यादव की आखिरी ट्रिप की तस्वीर, परिवार के साथ बिताए थे यादगार पल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत