1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, 121 विधायकों ने समर्थन दिया

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, 121 विधायकों ने समर्थन दिया

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 08, 2026 03:37 pm IST,  Updated : May 08, 2026 06:57 pm IST

तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उनके पास बहुमत नहीं है। ऐसे में वह छोटी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अब तीन पार्टियां उन्हें समर्थन देने को तैयार हो गई हैं।

Vijay- India TV Hindi
सी जोसेफ विजय Image Source : PTI

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सीपीएम, सीपीआई और वीसीके उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हो गई हैं। उनके पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। विजय ने राज्यपाल से तीसरी बार मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। विजय ने 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपने के लिए तैयार किया है। इस लेटर में विजय की पार्टी के 107 विधायक, कांग्रेस के 5, सीपीएम के 2, सीपीआई के 2 वीसीके के 2 आईयूएमएल के 2 और एएमएमके के 1 विधायक के समर्थन की बात कही गई है।

234 विधानसभा सीट वाले तमिलनाडु में टीवीके 108 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन विजय दो सीट पर जीते हैं। ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी और उनकी पार्टी के पास 107 सीटें ही बचेंगी। कुल विधायकों की संख्या 233 होने पर भी बहुमत का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में टीवीके को 11 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी। उनके पास कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन था और 6 अन्य विधायकों की जरूरत थी। अब उन्होंने 9 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है।

विपक्ष में रहेगी डीएमके

2026 विधानसभा चुनाव में सीपीएम, सीपीआई और वीसीके ने 2-2 सीटें जीती हैं। ऐसे में इन तीनों पार्टियों के समर्थन से विजय सरकार बना लेंगे। इस स्थिति में 59 सीट जीतने वाली डीएमके और 47 सीट जीतने वाली एआईडीएमके दोनों विपक्ष में रहेंगी। सीपीआई और सीपीएम ने अपने दो विधायकों के समर्थन की चिट्ठी टीवीके नेता सीटीआर निर्मल कुमार को सौंप दी है।

CPI Letter
Image Source : REPORTER INPUTसीपीआई विधायकों के समर्थन की चिट्ठी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे

पार्टी सीट
तमिलागा वेत्री कझगम - TVK 108
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम - DMK 59
ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम - AIADMK 47
इंडियन नेशनल काँग्रेस - INC 5
पट्टाली मक्कल काची - PMK 4
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - IUML 2
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया - CPI 2
विदुथलाई चिरूथईगल काची - VCK 2
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) - CPIM 2
भारतीय जनता पार्टी - BJP 1
देसिया मुरपोक्‍कु द्रविड़ कड़गम - DMDK 1
अम्मा मक्कल मुन्नेट्र कळगम -AMMK 1
कुल 234

यह भी पढ़ें-

इन तीन पार्टियों के हाथों में थलापति विजय की TVK का भविष्य, DMK-AIADMK गठबंधन पर क्या है चर्चा? यहां जानें

केरल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? जानें कांग्रेस में किन 3 नामों पर हो रही चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत