1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूपी में होगा कांग्रेस-सपा का गठबंधन, अखिलेश बोले, 'कोई विवाद नहीं'

यूपी में होगा कांग्रेस-सपा का गठबंधन, अखिलेश बोले, 'कोई विवाद नहीं'

 Reported By: Ruchi Kumar,  Vijai Laxmi Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 21, 2024 02:09 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 02:40 pm IST

उत्तर प्रदेश में इंडिया अलायंस के दो प्रमुख घटक दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। कोई विवाद नहीं है।

अखिलेश यादव, अध्यक्ष,...- India TV Hindi
अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी Image Source : PTI

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कोई मतभेद नहीं है। उत्तर प्रदेश में दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि आज शाम तक सीटों का ऐलान हो सकता है। अखिलेश ने कहा कि गठबंधन होगा - अंत भला तो सब भला।

Related Stories

प्रियंका गांधी ने अखिलेश से की बात 

उधर, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीट बंटवारे के मुद्दे पुर अखिलेश यादव से बात की जिसके बाद दोनों दलों के बीच डील फाइनल हुई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को 16 से 18 सीटें मिल सकती हैं। एक से दो सीटों पर पेंच फंसा हुआ है जिसे लेकर बातचीत हो रही है और माना जा रहा है कि शाम तक फैसला हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, झांसी जैसी सीट कांग्रेस पार्टी को मिल सकती है। वहीं बुलंदशहर और मथुरा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती है।

सपा 31 सीटों पर प्रत्याशियों का कर चुकी है ऐलान

आपको बता दें कि अखिलेश यादव का बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर तमाम तरह की शंकाएं जताई जा रही थीं। समाजवाादी पार्टी ने मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के लिए  अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। समाजवादी पार्टी  यूपी में अब तक 31 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर चुकी है।

सपा ने इससे पहले 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर और 19 फरवरी को 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किये थे। माना जा रहा है कि कांग्रेस को 16 से 18 सीटें मिल सकती है। बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

शिवपाल यादव को बदायूं से टिकट

मंगलवार को जिन पांच सीटों पर सपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया उनमे शिवपाल सिंह यादव को पूर्व में घोषित धर्मेंद्र यादव के स्‍थान पर बदायूं से टिकट दिया गया है। कैराना सीट से विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन को कैराना लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। इसके अलावा बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को प्रत्‍याशी बनाया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत