1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "संसद में विपक्ष के साथ होता है ऐसा बर्ताव", इसके बाद राहुल गांधी का माइक हो गया बंद

"संसद में विपक्ष के साथ होता है ऐसा बर्ताव", इसके बाद राहुल गांधी का माइक हो गया बंद

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 10, 2022 10:49 am IST,  Updated : Nov 10, 2022 10:49 am IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। कांग्रेस राज्य में करीब 381 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वहीं राहुल गांधी ने 9 नवंबर बुधवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित किया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी।- India TV Hindi
महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी।

इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी महाराष्ट्र में हैं। 9 नवंबर बुधवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना माइक बंद कर दिया और जनता को कहा कि देखिए संसद में विपक्षी नेताओं के साथ क्या होता है। राहुल गांधी ने अपना माइक बंद करते हुए कहा कि हमें भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरु करनी पड़ी क्योंकि मीडिया हमें उजागर करने की स्थिति में नहीं है और ठीक ऐसा ही संसद में विपक्ष के साथ हमेशा से यहीं होते हुए आया है। 

माइक बंद करने के बाद राहुल गांधी बोलते रहे और फिर उन्होंने अपना माइक चालू कर दिया। उन्होंने कहा कि कम से कम यहां पर हमारे पास कंट्रोल तो है लेकिन संसद में इसे 2 मीनट में बंद कर दिया जाता है। हम सिर्फ बैठकर देखते रहते हैं। अगर विपक्ष नोटबंदी पर बोलना चाहे तो माइक बंद कर दिया जाता है, चीनी घुसपैठ पर बात करना चाहे तो माइक बंद कर दिया जाता है। हम जो भी कहना चाहे चिल्लाते रहें लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं होता। 

अग्निपथ स्किम को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

राहुल गांधी ने BJP सरकार के अग्निपथ योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि आप 4 साल तक देश की सेवी करिए उसके बाद आप देशभक्त नहीं हैं। 4 साल बाद आप नौकरी छोड़कर घर बैठ जाओ यहीं अग्निवीर है। मोदी जी कहते हैं कि कोई चीनी घुसपैठ नहीं हुई है। फिर भारतीय पक्ष और चीनी पक्ष की बाते क्यों कर रहे हैं। 

युवाओं को राहुल का संदेश

राहुल गांधी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को किसी भी चीज़ से डरने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी और RSS तो क्या किसी भी चीज़ से डरने की जरूरत नहीं है। ऐसा मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि यदि आप किसी चीज से नहीं डरते तो आप किसी से भी नफरत नहीं कर सकते। भारत जोड़ो यात्रा सोमवार (7 नवंबर) को महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई थी. एनसीपी नेता शरद पवार, सुप्रिता सुले, जयंत पाटिल और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत