1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. TMC Attacks BJP: महिला सुरक्षा को लेकर TMC का बीजेपी पर वार, भाजपा विधायक पर दुष्कर्म के आरोप का दिया हवाला

TMC Attacks BJP: महिला सुरक्षा को लेकर TMC का बीजेपी पर वार, भाजपा विधायक पर दुष्कर्म के आरोप का दिया हवाला

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 29, 2022 06:44 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 06:44 pm IST

TMC Attacks BJP: टीएमसी(TMC) ने BJP विधायक पर कथित दुष्कर्म के आरोप का हवाला देते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधा। टीएमसी का ये बयान भाजपा द्वारा कांग्रेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ‘‘जानबूझकर सेक्सिस्ट अपमान’’ करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है।

TMC Flag(File Photo)- India TV Hindi
TMC Flag(File Photo) Image Source : PTI

TMC Attacks BJP: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर महिला सुरक्षा को लेकर जमकर प्रहार किया। टीएमसी ने BJP  विधायक पर कथित दुष्कर्म के आरोप का हवाला देते हुए महिला सुरक्षा के पर केंद्र पर निशाना साधा। टीएमसी का ये बयान भाजपा द्वारा कांग्रेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ‘‘जानबूझकर सेक्सिस्ट अपमान’’ करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर उठा विवाद थम नहीं रहा है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और कांग्रेस सदस्यों के परस्पर आरोप-प्रत्यारोप एवं हंगामे के कारण शुक्रवार को दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। 

"यदि 56 इंच नहीं आ सकते तो दो को भेजें"

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह, सोमवार सुबह संसद के मानसून सत्र में आप दोनों को देखने के लिए उत्सुक हूं। चूंकि आप महिलाओं के अपमान के खिलाफ मुद्दों को उठाने के लिए इतने उत्सुक हैं हम सभी को इंतजार रहेगा। सोमवार को सुबह 11 बजे मिलते हैं। यदि 56 इंच नहीं आ सकते तो दो को भेजें।’’ उन्होंने गुजरात के ग्रामीण विकास मंत्री और महमेदावद से भाजपा विधायक अर्जुनसिंह चौहान के खिलाफ एक महिला से दुष्कर्म और अवैध रूप से बंधक बनाने के आरोपों की जांच कर रही पुलिस के बारे में एक समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की। 

महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के आपके लंबे दावे कहां हैं: TMC

टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी इन्हीं आरोपों का हवाला देते हुए महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। टीएमसी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के कैबिनेट मंत्री और गुजरात के विधायक अर्जुन सिंह ने कथित तौर पर एक महिला से दुष्कर्म किया और उसे अवैध रूप से कैद कर लिया। पीएम नरेंद्र मोदी अब महिलाओं की सुरक्षा को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के आपके लंबे दावे कहां हैं? यह आपके अपने गृहक्षेत्र में हो रहा है! भाजपा शर्म करो।’’ 

चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर गुरुवार को एक बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया। भाजपा ने विपक्षी दल के खिलाफ चौतरफा हमला किया। चौधरी पर राष्ट्रपति मुर्मू पर ‘‘जानबूझकर सेक्सिस्ट अपमान’’ करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से माफी की मांग की। दूसरी तरफ, चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि ‘‘चूकवश’’ उनके मुंह से एक शब्द निकल गया था। उनका राष्ट्रपति का अपमान करने का इरादा नहीं था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत