1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे...', कांग्रेस के सांसद ने दी जानकारी

'राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे...', कांग्रेस के सांसद ने दी जानकारी

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 13, 2026 08:06 am IST,  Updated : Jan 13, 2026 08:25 am IST

यूपी की बाराबंकी सीट से सांसद तनुज पुनिया ने राहुल गांधी के राम मंदिर जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने बताया है कि राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।

Rahul Gandhi will soon visit the Ram Temple mandir - India TV Hindi
राहुल गांधी जल्द जाएंगे राम मंदिर। (फाइल फोटो) Image Source : PTI/REPORTER

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। राम मंदिर भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बन चुका है और हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी समेत भाजपा और विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने राम मंदिर के दर्शन किए हैं। हालांकि, अब तक कांग्रस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने पर सवाल उठते रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

 जल्द राम मंदिर जाएंगे राहुल गांधी- सांसद तनुज पुनिया

दरअसल, उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट से लोकसभा सांसद तनुज पुनिया ने राहुल गांधी के राम मंदिर जाने के बारे में जानकारी साझा की है। सांसद तनुज पुनिया ने बताया- "राहुल जी ने स्पष्ट किया था कि जब तक पूरा मंदिर नहीं बन जाता, साथ ही चारों शंकराचार्यों ने भी ये स्पष्ट किया था कि जब शिखर ध्वज की पूजा हो जाएगी तब राम मंदिर जाएंगे। तो जल्द ही राहुल जी राम मंदिर जाएंगे। क्योंकि अब मेरे ख्याल से मंदिर बन कर कंप्लीट हो गया है। तो वो तो स्पष्ट था अधूरे मंदिर में कोई पूजा करने नहीं जाता।" बता दें कि कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया गोंडा में एक दिवसीय दौरे पर आए थे जहां प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने ये बात कही।

राम मंदिर में हुआ था धव्जारोहण

आपको बता दें कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में बीते साल 25 नवंबर को मंदिर से शिखर पर धव्ज लहराया गया था। ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया था। इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में पूजा की थी। (रिपोर्ट: अमित)

ये भी पढ़ें- 'केरल का विकास केवल बीजेपी से ही संभव', जानिए सबरीमला मामले पर क्या बोले अमित शाह?

'बुर्के वाली PM' पर ओवैसी और हिमंता में टक्कर! जानें पाकिस्तान तक क्यों पहुंच गई बात?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत