1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अवध ओझा ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान, अरविंद केजरीवाल को लेकर कही बड़ी बात

अवध ओझा ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान, अरविंद केजरीवाल को लेकर कही बड़ी बात

 Published : Dec 02, 2025 05:35 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 05:46 pm IST

UPSC की तैयारी कराने वाले शिक्षक और आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि अवध ओझा ने इस बारे में क्या कुछ कहा है।

Awadh ojha sir politics retirement- India TV Hindi
अवध ओझा ने लिया राजनीति से संन्यास। Image Source : PTI

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में मशहूर अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि अवध ओझा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीति में एंट्री ली थी और आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि, वह चुनाव हार गए। अब करीब 10 महीने बाद अवध ओझा ने अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में जानकारी दी है।

क्या बोले अवध ओझा?

अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लेने के बारे में सूचना देते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी तारीफ की है। अवध ओझा ने लिखा- "आदरणीय अरविंद, मनीष, संजय, सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, नेता आदि- आप सभी का हृदय से धन्यवाद। आपने मुझे जो प्रेम और सम्मान दिया है उसका मैं ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास लेना मेरा निजी निर्णय है। अरविंद, आप एक बहुत बड़े नेता हैं। जय हिंद। पटपड़गंज के लोगों का विशेष धन्यवाद जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया,सभी का। जय हिन्द"

सोमनाथ भारती भड़के

आम आदमी पार्टी के नेता और मालवीय नगर के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने अवध ओझा के राजनीति से संन्यास लेने पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- "अवध ओझा जी मेरे मन में आपके प्रति व्यक्तिगत सम्मान है, लेकिन राजनीति कोई शॉर्ट टर्म प्रोजेक्ट नहीं है  और आप जैसे परिपक्वता और प्रमुखता वाले व्यक्ति को राजनीति में कदम रखने और वो भी आम आदमी पार्टी के साथ,  से पहले विकल्पों पर विचार करना चाहिए था।"

सोमनाथ भारती ने आगे कहा- "ऐसे कई लोग थे जिन्होंने शुरू से ही कड़ी मेहनत की थी, जिन्हें पटपड़गंज से टिकट दिया जा सकता था, लेकिन पार्टी ने आपको यह विश्वास करते हुए मौका दिया कि चुनावी नतीजों की परवाह किए बिना आप हमारे साथ काम करेंगे। आम आदमी पार्टी भारत का भविष्य है और हमें इसे सभी राज्यों में सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कौन सी पार्टी भारत की 90% से अधिक आबादी वाले आम लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य बुनियादी जरूरतों में सुधार की बात करती है? कृपया भाजपा और कांग्रेस नेताओं के भाषण सुनें, कोई भी आम लोगों की बुनियादी चिंताओं के बारे में बात नहीं करता है।"

ये भी पढ़ें- चुनाव सुधार पर 9 दिसंबर को संसद में होगी बहस, वंदेमातरम् पर भी चर्चा का समय तय, जानें डिटेल्स

कांग्रेस सांसद संसद में ले आई थीं कुत्ता, अब राहुल गांधी ने कहा- 'मेरा मानना ​​है कि आज कुत्ता ही...'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत