1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गीताप्रेस गोरखपुर के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- 'मेरा यह दौरा विरासत और विकास दोनों से जुड़ा हुआ'

गीताप्रेस गोरखपुर के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- 'मेरा यह दौरा विरासत और विकास दोनों से जुड़ा हुआ'

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 07, 2023 03:55 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 04:07 pm IST

गोरखपुर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गीताप्रेस कोई एक संस्था नहीं बल्कि एक जीवंत आस्था है। उन्होंने कहा कि इस जीवंत आस्था से जुड़कर तमाम लोगों ने हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया है।

Narendra Modi- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI

गोरखपुर : गीताप्रेस गोरखपुर के शताब्दी कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का मेरा गोरखपुर का दौरा विकास भी-विरासत भी की नीति का अद्भुत उदाहरण है। गीता प्रेस के इस कार्यक्रम के बाद मैं गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाऊंगा। आज से ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम भी शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीताप्रेस से गांधीजी का बेहद ही करीबी जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि गीताप्रेस को गांधी शांति सम्मान मिलना इसकी विरासत का सम्मान है।

आज नेता वंदे भारत चलवाने के लिए पत्र लिख रहे- पीएम मोदी 

कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले का समय था जब विभिन्न क्षेत्रों के सांसद और विधायक कहते थे कि इस ट्रेन का इस स्टेशन पर स्टॉपेज करवा दीजिये, लेकिन अब समय बदला चुका है। अब सांसद और विधायक कहते हैं कि हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत ट्रेन चलवा दीजिए। आज देश के कोने-कोने से नेता मुझे चिट्ठियां लिखकर कहते हैं कि हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत ट्रेन चलाइए।

गीताप्रेस से भारत की विरासत को संभाला- पीएम मोदी 

उन्होंने कहा कि गीता प्रेस विश्व का ऐसा एकलौता प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ एक संस्था नहीं बल्कि एक जीवंत आस्था है। गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए किसी मंदिर से जरा भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले विदेशी आक्रांताओं ने हमारे इतिहास, विरासत और धर्मग्रंथों में आग लगा दी। वो चाहते थे कि हम अपनी विरासत को भुला दें। लेकिन गीताप्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया। इस संस्था ने हमारी विरासत को संभाला और घर-घर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- 

गीताप्रेस गोरखपुर शताब्दी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, 'भारत आस्था और विरासत के साथ कर रहा विकास'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत