1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बवाल, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया ये दावा

कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बवाल, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया ये दावा

 Published : Nov 12, 2022 05:34 pm IST,  Updated : Nov 12, 2022 05:48 pm IST

कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगने वाला है। उत्तराखंड में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी के साथ जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कई नेता संपर्क में हैं।

महेंद्र भट्ट- India TV Hindi
महेंद्र भट्ट Image Source : PTI

उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलट-फेर देखने को मिल सकता है। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा का दामन थामने के लिए बेकरार हैं। भाजपा ने इतना तक दावा किया है कि इस उठा-पटक से कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा। एक तरफ कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस तरह की खबर आना पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है।  

कांग्रेस के कई सीनियर पदाधिकारी संपर्क में 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारी भारी तादाद में जल्द भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों के साथ वार्ता चल रही है। वह जल्द भाजपा की सदस्यता लेंगे। उनका कहना है कि देश में जिस तरह से विकास के तेजी से कार्य हो रहे हैं इससे बीजेपी का कुनबा मजबुत हुआ है। ऐसे में दूसरे दलों के पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। उसी कड़ी में जल्द ही कांग्रेस पार्टी के भारी तादाद में सीनियर पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी के किसी भी सीनियर पदाधिकारी या कार्यकर्ता के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के भारी तादात में कार्यकर्ता जल्द भाजपा में शामिल होंगे।

हर साल कांग्रेस को लग रहा है झटका 
अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार नहीं होगा। इससे पहले भी कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा से नाता जोड़ चुके हैं। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत समेत 8 विधायकों ने कांग्रेस से रिश्ता तोड़कर बीजेपी के हाथ मिला लिया था। जिसके बाद गोवा में कांग्रेस पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर पहुंच गई। गोवा में साल 2019 में 10 कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा गुजरात में भी हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत