1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी से मिले वरुण गांधी, परिवार भी रहा मौजूद, सामने आई तस्वीर

PM मोदी से मिले वरुण गांधी, परिवार भी रहा मौजूद, सामने आई तस्वीर

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 17, 2026 01:51 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 02:51 pm IST

पीएम मोदी से वरुण गांधी ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद वरुण ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करके ये जानकारी दी है।

Varun Gandhi- India TV Hindi
वरुण गांधी ने परिवार समेत पीएम मोदी से मुलाकात की Image Source : X@VARUNGANDHI80

नई दिल्ली: वरुण गांधी ने पीएम मोदी से परिवार समेत मुलाकात की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है। इस मुलाकात के दौरान वरुण का परिवार भी मौजूद रहा। वरुण ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।"

उन्होंने लिखा, "आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।"

साल 2024 के चुनाव में बीजेपी से कटा था टिकट

वरुण गांधी साल 2019 में पीलीभीत से सांसद चुने गये थे लेकिन 2024 के चुनाव में बीजेपी से उनका टिकट काट दिया गया था। इसके बाद बीच में सियासी गलियारों में ये चर्चाएं भी चलीं कि वह कांग्रेस के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब पीएम मोदी के साथ तस्वीर सामने आने से ये बात साफ हो चुकी है कि वह किसी और पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

पीलीभीत से जब वरुण गांधी की टिकट बीजेपी से कटी थी तो उनकी मां मेनका गांधी का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि 'वहां से वरुण को होना चाहिए था लेकिन पार्टी ने फैसला कर लिया है, बस इतनी सी बात है।' इस दौरान मेनका गांधी ने कहा था कि वरुण बीजेपी में हैं और वह इस बात से खुश हैं। 

जब पीलीभीत में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था, उस दौरान वरुण इसमें दिखाई नहीं दिए थे। जिसके बाद इस मामले की काफी चर्चा थी और लोगों ने कहा था कि वरुण नाराज चल रहे हैं।

हालही में मेंहदीपुर बालाजी के किए थे दर्शन

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले वरुण गांधी ने राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी मंदिर के भी दर्शन किए थे और हनुमानजी का आशीर्वाद लिया था। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर फोटोज भी शेयर की थीं। बता दें कि वरुण गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत