1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Video: 'एक महीने की तनख्वाह चली गई', कांग्रेस के लिए चंदा देते वक्त ऐसा क्यों बोले खरगे

Video: 'एक महीने की तनख्वाह चली गई', कांग्रेस के लिए चंदा देते वक्त ऐसा क्यों बोले खरगे

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 18, 2023 05:35 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 06:05 pm IST

कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने के लिए ‘डोनेट फोर देश’ नाम का अभियान शुरू किया है। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने भी 1 लाख 38 हजार रुपये डोनेट किया है।

खरगे का छलका दर्द।- India TV Hindi
खरगे का छलका दर्द। Image Source : X (@KHARGE)

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी आर्थिक हालत को मजबूत करना चाह रही है। पार्टी ने ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने के लिए ‘डोनेट फोर देश’ नाम का अभियान शुरू किया है। इसकी मदद से कांग्रेस देश की जनता से पार्टी फंड के लिए चंदा इकट्ठा करेगी। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पार्टी फंड में चंदा दिया है। हालांकि, चंदा देते हुए खरगे के मुंह से कुछ ऐसा निकला जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल,  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डोनेट फोर देश अभियान की शुरुआत करते हुए एक मजाक किया। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे 1 लाख 38 हजार रुपये डोनेट कर रहे हैं। इस पर सभी तालियां बजाने लगे। हालांकि, मल्लिकार्जुन खरगे ने तुरंत कहा कि 'एक महीने की तनख्वाह गई। इस पर सभी जोर-जोर से हंसने लगे। अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलव हो रहा है। 

जनता से 138 रुपये मांगेगी कांग्रेस

डोनेट फॉर देश अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले देश के लोगों 138 रुपये का चंदा मांगेगी। पार्टी इसके लिए घर-घर अभियान चलाएगी। कांग्रेस का प्लान इस चंदे के जरिए देश के लोगों से अधिक-अधिक संपर्क साधने का है। केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, ये कांग्रेस पार्टी की ओर से किया गया सबसे बड़ा क्राउड फंडिंग होगी। 

कौन दे सकता है चंदा?

कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट पर डोनेट फोर देश का पूरा ब्योरा साझा किया है। पार्टी ने बताया है कि इस अभियान के तहत केवल भारतीय लोग वह भी 18 साल से अधिक उम्र वाले चंदा दे सकते हैं। चंदे की रकम 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना ज्यादा भी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- दाऊद इब्राहिम जिंदा है या मुर्दा? मुंबई पुलिस के सूत्रों का दावा- हमला होने के बाद हॉस्पिटल में हुआ था भर्ती, लेकिन....

ये भी पढ़ें- संसद से किन 33 सांसदों को किया गया निलंबित, यहां देखें पूरी लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत