1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Weather Report: ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में खूब सताएगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ यहां मिल सकती है राहत

Weather Report: ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में खूब सताएगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ यहां मिल सकती है राहत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 21, 2024 09:53 am IST,  Updated : Apr 21, 2024 09:53 am IST

देश के लगभग सभी राज्यों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। शनिवार को ओडिशा का बरीपड़ा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Heat Wave- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

गर्मी की मार रहे लोगों को देश के अधिकतर हिस्सों में राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकतर हिस्से में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 45 के पार जा सकता है। समुद्र तट से जुड़े कुछ इलाकों और बेंगलुरू में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अधिकतर हिस्सों में गर्मी खूब सताने वाली है।

उत्तर और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो सिर्फ मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बारिश के आसार हैं। अन्य सभी जगहों पर गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। 

इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अलावा सिक्किम, मणिपुर और तमिलनाडु के तंजावुर, नगापट्टिनम में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरू, धरवाद और गोवा में बारिश के चलते तापमान कम हुआ था।

इन राज्यों में खूब सता रही गर्मी

 20 अप्रैल को ओडिशा का बरीपेड़ा देश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में तापमान 44.6 डिग्री रहा। झारखंड के दौलतगंज में 43.6 और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रहा। 20 अप्रैल को चार राज्यों के 16 शहरों में पारा 43 डिग्री के पहुंचा। इसमें सबसे ज्यादा सात राज्य ओडिशा के थे। पश्चिम बंगाल के चार शहरों का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में भी उत्तर और मध्य भारत के अधिकतर इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। धुल भरी गर्म हवाओं के साथ तेज धूप रह सकती है और दिन में तापमान 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

बड़ी खबर: राजस्थान में भीषण सड़क दुर्घटना, शादी समारोह से लौट रहे नौ लोगों की दर्दनाक मौत-VIDEO

Lok Sabha Election 2024: देश की दो लोकसभा सीटों पर दो चरणों में हो रहा मतदान, जानें क्या है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत