1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या शत्रुघ्न सिन्हा भी छोड़ेंगे TMC का साथ? सांसद ने दे दिया जवाब, बोले- 'अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं हैं'

क्या शत्रुघ्न सिन्हा भी छोड़ेंगे TMC का साथ? सांसद ने दे दिया जवाब, बोले- 'अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं हैं'

 Published : Jun 12, 2026 03:36 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 04:10 pm IST

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में टूट के बीच पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान जारी किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ तौर पर कहा है कि अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं हैं, उनकी नेता सिर्फ ममता बनर्जी हैं।

TMC MP Shatrughan Sinha- India TV Hindi
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने जारी किया बयान। Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पूरी तरह से टूटने लगी है। टीएमसी के विधायक, सांसद और पार्षद हर कोई पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे नेताओं ने भी अब उनका साथ छोड़ दिया है। जानकारी सामने आ रही है कि टीएमसी के बागी गुट के लोकसभा सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी की इस बुरी स्थिति के बीच अब तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान जारी किया है। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी से दूरी बना ली है। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ-साफ कहा है कि अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं हैं, मेरी नेता सिर्फ ममता बनर्जी हैं। 

ममता बनर्जी के साथ रहूंगा- शत्रुघ्न

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- "मैं ममता दीदी के साथ था, ममता दीदी के साथ हूं और हमेशा ममता दीदी के साथ रहूंगा। न तो अभिषेक बनर्जी और न ही कोई और मेरा नेता है। मेरी नेता सिर्फ ममता बनर्जी हैं। यह एकता दिखाने और ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का समय था, यह उन्हें छोड़ने का समय नहीं था। ममता बनर्जी एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं।"

'मैं अकेला भी रहा, तो...'

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। मैं लगभग 30 साल तक BJP में रहा हूं। पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेताओं ने मुझे सिखाया-समझाया है। अगर उन्होंने मेरे बारे में कुछ कहा भी होगा, तो अच्छी नीयत से ही कहा होगा लेकिन मेरे लिए ममता बनर्जी के साथ रहना ही सबसे अच्छा है। मैं हमेशा ममता बनर्जी के साथ रहूंगा। अगर मैं अकेला भी रहा, तो भी 'एकला चलो' (अकेले चलो) का मंत्र अपनाकर उनके साथ ही रहूंगा। अभी कहीं और जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है।"

कल्याण बनर्जी भी नाराज

आपको बता दें कि टीएमसी नेताओं के मुताबिक, पार्टी में बगावत की सबसे बड़ी वजह अभिषेक बनर्जी हैं। विधायक से लेकर सांसद तक सभी अभिषेक बनर्जी से नाराज होकर विद्रोह कर रहे हैं। अब ममता के सबसे खास नेताओं में से एक और सबसे करीबी सांसद कल्याण बनर्जी नाराज हो गए हैं। गुरुवार को कल्याण बनर्जी ने भी कह दिया था कि ममता दीदी या मुझे चुने या अभिषेक को, फैसला उनके हाथ में हैं। कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दे दिया है या तो वो अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को चुने या फिर उनको।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राजनीतिक भाषण के दौरान एक समुदाय को दी थी चेतावनी

यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय, टीएमसी के बागियों की लिस्ट में कौन कौन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत