1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शादी के बंधन में बंधे भाजपा नेता दिलीप घोष, यहां देखिए विवाह की तस्वीरें

शादी के बंधन में बंधे भाजपा नेता दिलीप घोष, यहां देखिए विवाह की तस्वीरें

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 18, 2025 08:06 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 10:52 pm IST

पश्चिम बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष ने शुक्रवार को रिंकू मजूमदार से शादी कर ली है। बता दें कि दिलीप घोष की मां ने उनसे शादी कर लेने की अपील की थी।

दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी।- India TV Hindi
दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी। Image Source : INDIA TV

भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने शुक्रवार को शादी कर ली है। दिलीप घोष ने 60 साल की उम्र में पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ शादी की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी का समारोह के समय करीबी रिश्तेदार और परिवार को लोग उपस्थित रहे। घोष के करीबी लोगों के मुताबिक, वह रिंकू मजूमदार को साल 2021 से जानते हैं। दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी की कई तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

IPL मैच के दौरान शादी का फैसला 

दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार ने शुक्रवार को शाम के समय न्यू टाउन इलाके में एक निजी समारोह में शादी की। जानकारी के मुताबिक, शादी का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष ने रखा था। वहीं, दिलीप घोष की मां ने भी उन्हें शादी करने की सलाह दी थी। PTI के मुताबिक, दिलीप घोष के एक करीबी नेता ने बताया है कि घोष और मजूमदार ने इस साल एक IPL मैच के दौरान शादी का फैसला किया था। दोनों मैच को देखने आए थे।

भाजपा नेता दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी।
Image Source : INDIA TVभाजपा नेता दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी।

कौन हैं रिंकू मजूमदार?

दिलीप घोष की दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है। रिंकू का घर न्यूटाउन में है। जानकारी के मुताबिक, रिंकू कोलकाता उत्तर उपनगरीय संगठनात्मक भाजपा जिला महिला मोर्चा से जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि दिलीप से बातचीत उनके भाजपा में शामिल होने पर आधारित है। बता दें कि रिंकू तलाकशुदा हैं। यह भी ज्ञात है कि उनका एक 25 साल का बेटा भी है। वह साल्टलेक में IT क्षेत्र में काम करता है।

दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी।
Image Source : INDIA TVदिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी।

मां के आग्रह पर शादी कर रहे दिलीप घोष

दिलीप घोष के करीबी लोगों का दावा है कि वह अपनी मां के आग्रह पर शादी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी मां ने दिलीप से कहा था कि अगर मैं नहीं रहूंगी तो तुम्हारी देखभाल कौन करेगा? बताया जा रहा है कि मां की इन्हीं बातों ने 60 वर्षीय दिलीप को शादी करने के लिए प्रेरित किया। आपको बता दें कि दिलीप घोष पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और बंगाल की मेदिनीपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता दिलीप घोष करेंगे शादी, जानें दुल्हन के बारे में खास बातें

वक्फ कानून पर विवाद के बीच PM मोदी से मिले दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग, कहा- 'शुक्रिया'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत