1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जब संसद के बाहर अखिलेश यादव ने गृह मंत्री को दी आवाज, आगे बढ़कर मिलाया हाथ- VIDEO

जब संसद के बाहर अखिलेश यादव ने गृह मंत्री को दी आवाज, आगे बढ़कर मिलाया हाथ- VIDEO

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 27, 2024 05:39 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 05:50 pm IST

संसद के बाहर से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जब केंद्रीय गृह मंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एक दूसरे से मिलते नजर आए। दोनों नेताओं की ये मुलाकात संसद के बाहर सीढ़ियों हुई।

अमित शाह से मिले अखिलेश यादव- India TV Hindi
अमित शाह से मिले अखिलेश यादव Image Source : ANI

18वीं लोकसभा के चौथे दिन संसद परिसर से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। चुनाव की तमाम तल्खियों और वार-पलटवार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। दोनों नेता एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए। खुशमिजाजी के साथ दोनों नेता एक दूसरे से मिलते दिखाई दिए। 

जब संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे गृह मंत्री

दरअसल, संसद में आज महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होना था। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह संसद की सीढ़ियों से चढ़कर जा रहे थे। जब गृह मंत्री संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी सपा अध्यक्ष और कन्नौज सीट से सांसद अखिलेश यादव भी संसद की सीढ़ियों पर थे। अखिलेश कुछ ही सीढ़ियां आगे थे, तभी उन्हें पीछे से गृह मंत्री आते दिखाई दिए। अमित शाह आगे बढ़ रह थे, तभी अखिलेश यादव ने उन्हें आवाज दी। इसके बाद गृह मंत्री रुके और दोनों ने एक दूसरे को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर उनसे हाथ भी मिलाया। इसके बाद दोनों नेता अंदर चले गए। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ

पक्ष और विपक्षी नेताओं के बीच ऐसे मेल-मिलाप स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सुखद है। दोनों पक्ष के नेता जो सदन में मुद्दे और पार्टी की नीतियों को लेकर एक दूसरे पर जोरदार प्रहार करते नजर आते हैं। इस बीच, सदन के बाहर सकारात्मक बॉन्डिंग मजबूत लोकतंत्र की निशानी मानी जाती है। बता दें कि 18वीं लोकसभा के सभी नवनिर्वाचित सांसद शपथ ले चुके हैं। संसद की कार्यवाही के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। इस दौरान उन्होंने अगले पांच साल के लिए नई सरकार का रोडमैप पेश किया, जिसमें उन्होंने किसानों से लेकर पेपर लीक और इमरजेंसी तक का जिक्र किया। 

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत