1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिनपर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिनपर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 11, 2025 06:01 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 06:47 pm IST

तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और AIADMK मिलकर चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान कर दिया है कि पलानीस्वामी के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी।

Who is AIADMKs Palaniswami on whom BJP showed trust- India TV Hindi
कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी? Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी और AIADMK यानी अन्नाद्रमुक आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर दोनों दलों के बीच गठबंधन हो गया है। शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि तमिलनाडु में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। आगामी चुनाव में एनडीए बहुमत से जीतेगी और उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि एनडीए पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि कौन हैं पलानीस्वामी? चलिए आपको हम बताते हैं।

कौन हैं एडप्पादी के. पलानीस्वामी?

  1. पलानीस्वामी का पूरा नाम एडप्पादी के. पलानीस्वामी है, जिन्हें ईपीएस के नाम से भी जाना जाता है।
  2. पलानीस्वामी का जन्म 12 मई 1954 को सेलम जिले से सिलुवमपलयम में हुआ था।
  3. उनके पिता का नाम करुप्पा गौंडर और मां का नाम थवलियाम्मल है। उनके पिता खेती-किसानी का काम करते थे।
  4. पलानीस्वामी जब कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान उनका जुड़ाव छात्रसंघ से हो गया था।
  5. वर्तमान में पलानीस्वामी तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।
  6. साल 2017 से 2021 तक वह तमिनलाडु के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। 
  7. इसके अलावा पलानीस्वामी वर्तमान में AIADMK के जनरल सेक्रेट्री हैं।
  8. साल 2017 से 2022 तक पलानीस्वामी AIADMK के संयुक्त समन्वयक थे।
  9. साल 2014 से 2022 तक वह AIADMK के मुख्यालय सचिव रह चुके हैं।
  10. वहीं साल 2011 से ही पलानीस्वामी एडप्पादी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।
  11. साल 2011 में जब AIADMK ने तमिलनाडु में जीत दर्ज की थी। उस समय जयललिता ने पलानीस्वामी को मंत्रिमंडल में शामिल किया था।
  12. इसके बाद 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में जब AIADMK दोबारा जीती तो उन्हें लोक निर्माण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
  13. साल 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में पलानीस्वामी ने तिरुचेंगोडे लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत