1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Aap Ki Adalat: 'भाई, मरना तो था ही', मुख्तार अंसारी को जहर देने के सवाल पर सीएम योगी की हाजिरजवाबी

Aap Ki Adalat: 'भाई, मरना तो था ही', मुख्तार अंसारी को जहर देने के सवाल पर सीएम योगी की हाजिरजवाबी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 11, 2024 11:02 pm IST,  Updated : May 11, 2024 11:46 pm IST

Aap Ki Adalat: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मौत पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कोई शोक नहीं जताया। वहीं, गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के लिए आंसू बहाने पहुंच गए। देश इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
आप की अदालत में योगी आदित्यनाथ Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: देश के लोकप्रिय टीवी शो आप की अदालत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रजत शर्मा के मेहमान बने। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच अपने पहले इंटरव्यू में उन्होंने उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म करने पर खुलकर बात की। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में जहर देकर मारा गया है तो उन्होंने कहा कि मुख्तार को तो मरना ही था। उनका यह जवाब दर्शकों को खूब पसंद आया और सभी ने इस पर जमकर तालियां बजाईं।

मुख्तार अंसारी की मौत पुलिस हिरासत में रहते हुए हई। उनसे पहले विकास दुबे और अतीक अहमद की भी मौत पुलिस हिरासत में ही हुई थी। जब योगी आदित्यनाथ से मुख्तार की मौत को लेकर उन्हें जेल में जहर देने के आरोप पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'भाई, मरना तो था ही'। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। उनमें और हममें फर्क है। जब महान राम भक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु हुई, तो समाजवादी पार्टी ने कोई शोक संदेश जारी नहीं किया, लेकिन एक मृत गैंगस्टर के लिए उनके नेता घड़ियाली आंसू बहाने के लिए उनके घर गए। हमारा देश इसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता।”

वोट जिहाद पर भी बोले योगी

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी ने वोट जिहाद का आह्वान किया था। इस पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया "वोट के लिए जिहाद करेंगे, तो जन्नत नहीं मिलेगी, जहन्नुम मिलेगा।" योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन कोई सीट नहीं जीत पाएगा। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। यहां बीजेपी के साथ अपना दल, आरएलडी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निषाद पार्टी हैं। बीजेपी खुद 75 और उसके सहयोगी दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

"रिश्ते में हम पाकिस्तान के बाप लगते हैं", ये क्या कह गए पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

Lok Sabba Electionss 2024: दूरियां अब नजदीकियां बन गईं! चिराग पासवान के लिए वोट मांगने पहुंचे नीतीश, जानिए क्या-क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत