1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सोशल मीडिया पर तमंचे बेचने वाले दो भाई पकड़े गए, 7 तमंचे एवं 40 कारतूस बरामद

सोशल मीडिया पर तमंचे बेचने वाले दो भाई पकड़े गए, 7 तमंचे एवं 40 कारतूस बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2021 04:47 pm IST,  Updated : Aug 09, 2021 04:47 pm IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अलीगढ़ के इगलास थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव भूरा सिंह एवं शिशुपाल सिंह ने हथियारों के अवैध धंधे के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया।

सोशल मीडिया पर तमंचे बेचने वाले दो भाई पकड़े गए, 7 तमंचे एवं 40 कारतूस बरामद - India TV Hindi
सोशल मीडिया पर तमंचे बेचने वाले दो भाई पकड़े गए, 7 तमंचे एवं 40 कारतूस बरामद  Image Source : FILE PHOTO

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा पुलिस ने सोशल मीडिया के एक ऐप के माध्यम से ग्राहकों को कथित रूप से तमंचे एवं कारतूस बेचने वाले अलीगढ़ निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सात तमंचे एवं 40 जिंदा कारतूसें भी बरामद की है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अलीगढ़ के इगलास थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव भूरा सिंह एवं शिशुपाल सिंह ने हथियारों के अवैध धंधे के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया। पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों पहले फेसबुक के माध्यम से अपने ग्राहक चुनते थे और फिर उन्हें मैसेंजर ऐप के माध्यम से संपर्क कर तमंचे एवं कारतूस आदि हथियार बेचते थे। 

ग्रोवर ने बताया, 'दोनों भाइयों को मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को हाईवे थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर चैराहा से बीएसएनएल आफिस के पास से पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से पांच तमंचे (315 बोर) एवं दो तमंचे (32 बोर) और 20-20 कारतूसें बरामद की गयीं। ये दोनों भाई पहले हथियार बनाने वालों से हथियार खरीदते थे, फिर सोशल मीडिया पर ग्राहकों को पटाकर बेचते थे।' पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों के खिलाफ हथियार कानून की धारा 3/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत