1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात 60 पुलिसकर्मी Covid-19 से संक्रमित

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात 60 पुलिसकर्मी Covid-19 से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2020 10:45 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 10:45 pm IST

जनपद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात अब तक 60 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक हेड कांस्टेबल की मौत हो चुकी है, जबकि 43 की उपचार के अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।

गौतमबुद्ध नगर...- India TV Hindi
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात 60 पुलिसकर्मी Covid-19 से संक्रमित Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात अब तक 60 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक हेड कांस्टेबल की मौत हो चुकी है, जबकि 43 की उपचार के अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अफसर कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 16 पुलिसकर्मियों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में तैनात हेड कांस्टेबल नेत्रपाल की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। अपर उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित निषेध जोन में ड्यूटी के दौरान कई पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से ठीक हो कर आए पुलिस कर्मियों के सहयोग से प्लाज्मा डोनेशन बैंक बनाया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों को पुलिसकर्मी स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेट करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत