1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2018 11:15 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 11:16 am IST

बुधवार सुबह राजस्थान के दस श्रद्धालु बोलेरो गाड़ी में सवार होकर नीमसार देवस्थान दर्शन करने जा रहे थे कि तभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर......

(Photo: Representational)- India TV Hindi
(Photo: Representational)

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कन्नौज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह राजस्थान के दस श्रद्धालु बोलेरो गाड़ी में सवार होकर नीमसार देवस्थान दर्शन करने जा रहे थे कि तभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अचानक उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े कंटेनर गाड़ी में जा घुसी। इस सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी आठ शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल ऐसा लग रहा है कि बोलेरो चला रहे चालक को झपकी लग गई और इसीलिए यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत