1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा-'बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता'

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा-'बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2017 11:59 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 12:00 am IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का किसानों की कर्जमाफी का वादा तथ्यहीन निकला।

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का किसानों की कर्जमाफी का वादा तथ्यहीन निकला। उन्होंने कहा, 'बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता।' राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने योगी सरकार पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक कोई नया काम नहीं कर पाई।अखिलेश ने आरोप लगाया कि उनके ही कार्यो को योगी सरकार दुबारा लॉन्च कर रही है।

अखिलेश ने कहा, "किसान को इंतजार है कि उनका कर्ज कब माफ होगा। प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार में ये बात रखी थी कि पूरा कर्जा माफ होगा। जो मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने इसके लिए तमाम दरवाजे खटखटाए थे। लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली तो अपने संसाधनों से कर रहे हैं। ये जिस तरीके से कर्जमाफी की जा रही है इससे किसान निराश हैं। बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता।"

अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा, "उप्र में इस वक्त डिजिटल मुख्यमंत्री सिर्फ डिजिटल बाते कर रहे हैं। वो जमीन पर नहीं दिखाई पड़ेगी। हमारे ही कामों पर मुहर लगा रहे हैं, लेकिन जनता को पता है, और वो जानती है कि किसने मेट्रो और एक्सप्रेसवे बनावाई।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत