1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. केंद्र सब कुछ निजी हाथों में बेच रही है, हो सकता है एक दिन सरकार ही बिक जाएगी: अखिलेश यादव

केंद्र सब कुछ निजी हाथों में बेच रही है, हो सकता है एक दिन सरकार ही बिक जाएगी: अखिलेश यादव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2021 04:09 pm IST,  Updated : Oct 10, 2021 04:09 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विनिवेश नीति पर करारा प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘कहीं ऐसा न हो जाए कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश पर उद्योगपतियों का राज हो जाए और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगे।’’ 

केंद्र सब कुछ निजी हाथों में बेच रही है, हो सकता है एक दिन सरकार ही बिक जाएगी: अखिलेश यादव- India TV Hindi
केंद्र सब कुछ निजी हाथों में बेच रही है, हो सकता है एक दिन सरकार ही बिक जाएगी: अखिलेश यादव Image Source : TWITTER

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विनिवेश नीति पर करारा प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘कहीं ऐसा न हो जाए कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश पर उद्योगपतियों का राज हो जाए और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगे।’’ 

अखिलेश यादव ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार सब कुछ बेचती चली जा रही है। याद होगा कि अंग्रेज कारोबार करने आए थे। ईस्ट इंडिया कंपनी दो-तीन चीजों का कारोबार करती थी। धीरे-धीरे करके उसने कारोबार बढ़ा लिया और अंग्रेजों ने एक कानून पास किया, जिससे ईस्ट इंडिया कंपनी खुद सरकार बन गई।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा एक-एक करके सब कुछ निजी हाथों में बेच रही है। हो सकता है कि एक दिन सरकार ही कंपनी के हाथों बिक जाएगी और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगेगी। जब सब चीजें बिक जाएंगी तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में हमें जो अधिकार दिए हैं, वे सब छिन जाएंगे।’’ 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव देश की तकदीर का चुनाव है, यह नौजवानों और किसानों के भविष्य को तय करने का चुनाव है। अखिलेश ने उपस्थित लोगों से अपील की, ‘‘अगर देश को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा।"

उन्होंने अपील की, "हमने भाजपा को रोकने के लिए पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन किया। जो भी समझौते कर सकते थे, वो किए लेकिन उत्तर प्रदेश से भाजपा ज्यादा सीटें जीत गई। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा दिया जाता तो ये तीन काले (केंद्रीय कृषि) कानून नहीं आते।’’

(भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत