Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा-बसपा सरकार में चरमरा गया था यूपी का प्रशासनिक ढांचा: अमित शाह

सपा-बसपा सरकार में चरमरा गया था यूपी का प्रशासनिक ढांचा: अमित शाह

Written by: Bhasha Published : Feb 23, 2019 02:58 pm IST, Updated : Feb 23, 2019 02:58 pm IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा सपा-बसपा सरकार में चरमरा गया था और अब वह भाजपा सरकार के समय में तेजी से मजबूत हो रहा है।

Amit Shah (File Photo)- India TV Hindi
Image Source : PTI Amit Shah (File Photo)

लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा सपा-बसपा सरकार में चरमरा गया था और अब वह भाजपा सरकार के समय में तेजी से मजबूत हो रहा है। शाह ने यहां सहकारिता सम्मेलन में कहा, '' उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा सपा-बसपा सरकार में चरमरा गया था, आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यहां का प्रशासनिक और राजनीतिक ढांचा तेजी से मजबूत हो रहा है।''

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों की आय दोगुना करने वाला प्रधानमंत्री देश को मिला है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक इसका लक्ष्य रखा है। शाह ने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार के समय सहकारिता के माध्यम से किसानों को मात्र 23, 635 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन मोदी सरकार द्वारा सहकारिता के माध्यम से 73,51 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई। 

उन्होंने कहा कि सहकारिता समितियों के माध्यम से किसानों को ज्यादा दाम दिलाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। बता दें कि BJP अध्यक्ष अमित शाह आज यूपी की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के दौरे पर थे।

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement