1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी कल से शुरू करेगी बड़ा अभियान, केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से करेगी संपर्क

बीजेपी कल से शुरू करेगी बड़ा अभियान, केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से करेगी संपर्क

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 06:20 pm IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह केंद्र सरकार के लाभार्थियों से संपर्क का अभियान कल से शुरू करनेवाले हैं। वे आंध्र प्रदेश के राजामुंदरी से इस  जन संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। 

BJP President Amit Shah File Photo- India TV Hindi
BJP President Amit Shah File Photo Image Source : PTI

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह केंद्र सरकार के लाभार्थियों से संपर्क का अभियान कल से शुरू करनेवाले हैं। वे आंध्र प्रदेश के राजामुंदरी से इस संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान बीजेपी पूरे देश में चलाएगी।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कल सुबह साढ़े ग्यारह बजे आंध्र प्रदेश के राजामुंदरी में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान अमित शाह राजामुंदरी में करीब 50 परिवारों से संपर्क करेंगे। आपको बता दें कि इस योजना के 22 करोड़ लाभार्थी हैं। 

इस अभियान के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे- उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना, स्वच्छता, आयुष्मान भारत, मुद्रा, जनधन जीवन ज्योति बीमा, फ़सल बीमा, सौभाग्य आदि से मिले लाभ के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत