1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्राहकों को फ्लैट देने में नाकाम रहा आम्रपाली, समूह के निदेशकों पर मामला दर्ज

ग्राहकों को फ्लैट देने में नाकाम रहा आम्रपाली, समूह के निदेशकों पर मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 07:47 am IST,  Updated : Aug 01, 2019 07:47 am IST

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को आम्रपाली समूह के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया।

Amrapali- India TV Hindi
Amrapali

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को आम्रपाली समूह के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अनुराग सहाय नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। सहाय ने आम्रपाली समूह का एक फ्लैट बुक कराया था लेकिन वादे के मुताबिक उसे समय पर फ्लैट नहीं सौंपा गया। अपनी शिकायत में सहाय ने कहा है कि आम्रपाली समूह के प्रवर्तकों ने 2013 में नोएडा के सेक्टर 76 के सिलिकॉन सिटी में ‘‘क्रिस्टल होम’’ परियोजना आरंभ की थी। समूह ने 48 महीनों के अंदर फ्लैट सौंपने का वादा किया था। 

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथिमकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत