1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राम भक्तों से अयोध्या जाने के बजाय टीवी पर भूमि पूजन देखने की अपील

राम भक्तों से अयोध्या जाने के बजाय टीवी पर भूमि पूजन देखने की अपील

 Reported By: IANS
 Published : Jul 29, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 04:26 pm IST

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने भगवान राम के भक्तों से अपील की है कि वे पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण के 'भूमिपूजन' कार्यक्रम के लिए अयोध्या न पहुंचें।

राम भक्तों से अयोध्या...- India TV Hindi
राम भक्तों से अयोध्या जाने के बजाय टीवी पर भूमि पूजन देखने की अपील Image Source : IANS

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने भगवान राम के भक्तों से अपील की है कि वे पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण के 'भूमिपूजन' कार्यक्रम के लिए अयोध्या न पहुंचें। ट्रस्ट ने भक्तों से इस कार्यक्रम को टेलीविजन पर देखने और शाम को दीप जलाने की अपील की है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को राम मंदिर का निर्माण शुरू करने के लिए 'भूमिपूजन' कार्यक्रम के लिए अयोध्या जाएंगे।

ट्रस्ट ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का जुटना संभव नहीं होगा।

ट्रस्ट ने मोदी को पांच अगस्त को मंदिर का शिलान्यास करने के लिए आमंत्रित किया है। भूमि पूजन की रस्म तीन अगस्त को 'गणेश गौरी पूजा' के साथ शुरू होगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत