Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बलिया गोलीकांड के आरोपी धीरेंद्र ने जारी किया वीडियो, खुद को बताया साजिश का शिकार

बलिया गोलीकांड के आरोपी धीरेंद्र ने जारी किया वीडियो, खुद को बताया साजिश का शिकार

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 17, 2020 09:18 am IST, Updated : Oct 17, 2020 09:21 am IST

बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह ने एक वीडिया जारी किया है। वीडिया में धीरेंद्र सिंह ने गोली चलाने की बात से इनकार किया है।

बलिया गोलीकांड: आरोपी धीरेंद्र ने जारी किया वीडियो- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT बलिया गोलीकांड: आरोपी धीरेंद्र ने जारी किया वीडियो

बलिया: बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह ने एक वीडिया जारी किया है। वीडिया में धीरेंद्र सिंह ने गोली चलाने की बात से इनकार किया है। वीडिया में धीरेंद्र सिंह ने कहा कि 'गोली उसने नहीं चलाई है, दूसरे पक्ष द्वारा गोलियां चलाई जा रही थीं।' आरोपी धीरेंद्र सिंह ने कहा कि 'मृतक किसकी गोली से मरा है, यह उसे नहीं पता। दूसरा पक्ष पूरी तैयारी के साथ आया था, वही गोलियां चला रहा था।'

"VDO, SDM और CO ने लिए पैसे"

वीडियो में आरोपी धीरेंद्र सिंह ने प्रशासन पर पैसे लेकर दूसरे पक्ष के साथ मिलने का आरोप लगाया है। आरोपी धीरेंद्र ने कहा, "ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पहले ही VDO, SDM और CO ने पैसे लेकर सैटिंग कर रखी थी। मैंने वहां मौजूद सभी अधिकारियों से बार-बार कहा कि यहां मारपीट और बवाल होने वाला है। लेकिन, VDO, SDM और CO ने कहा कि कुछ नहीं होगा।"

"दूसरे पक्ष ने गोलियां चलाईं, मारपीट की"

आरोपी धीरेंद्र सिंह ने वीडिया में कहा कि 'बिना कोटे की दुकान का आवंटन करे VDO, SDM और CO अपनी गाड़ी में बैठे, तब तक दूसरे पक्ष ने मेरे 80 साल के बुजुर्ग पिता, भाभी, भाई को पीटना शुरू कर दिया। 50सों लोग उन्हें पीट रहे थे। गोलियों की आवाज आ रही थी। मैं तब तक अधिकारियों के पास ही खड़ा था। मैंने उनसे गुहार भी लगाई। फिर मैं भाग कर वहां गया। तो मुझे अधिकारियों ने पड़ा और मारा भी।'

"मुझे मारना चाहते थे अधिकारी"

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह किसी तरह से अधिकारियों से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। आरोपी धीरेंद्र ने कहा, "अधिकारियों की मंशा थी कि किसी तरह से मुझे वहीं पीट-पीटकर मार दिया जाए।" धीरेंद्र ने कहा, "उस वक्त मेरे परिवार की 3-4 भाभी, 3-4 भाई और मेरे रिश्तेदार जो पहले से यहां रहते थे, उन्हें भी मारा गया है। पुलिस हमारी शिकायत नहीं लिख रही है। हमारे घर में तोड़फोड़ कर रही है।"

CM से लगाई न्याय की गुहार

धूरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन वहां खड़ा होकर देखता रहा। इसके लिए VDO, SDM और CO पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। वीडियो में धूरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। उसने कहा, "जो भी दोषी है उसे सजा दी जाए। मामले में न्याय किया जाए।" 

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement