1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बांके बिहारी मंदिर 25 अक्टूबर से खुलेगा, श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बांके बिहारी मंदिर 25 अक्टूबर से खुलेगा, श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 08:53 am IST,  Updated : Oct 24, 2020 09:01 am IST

प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 25 अक्टूबर से खुल जाएगा। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Banke bihari temple- India TV Hindi
बांके बिहारी मंदिर 25 अक्टूबर से खुलेगा, श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन   Image Source : FILE

मथुरा: प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 25 अक्टूबर से खुल जाएगा। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह जानकारी बांके बिहारी मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई है। मंदिर प्रशासन के मैनेजर मुनीश शर्मा ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने 25 अक्टूबर से एकबार फिर मंदिर को खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के श्रद्धालु मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे। 

मैनेजर मुनीश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोविड 19 के गाइडलाइंस का पूरा पालन करना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी होगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी बांके बिहारी मंदिर को श्रद्धालुओं के ड़ीलिए खोला गया था लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ पड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग के सारे नियम धरे के धरे रह गए। लिहाजा मंदिर को बंद करना पड़ा था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत