1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भारत को अविकसित देश बनाने की साजिश रच रही है भाजपा: अखिलेश

भारत को अविकसित देश बनाने की साजिश रच रही है भाजपा: अखिलेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2018 07:27 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 07:27 pm IST

दुनिया में इस समय सबसे दुखी देश भारत है।

समाजवादी पार्टी...- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव। Image Source : PTI

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हिन्दुस्तान को अविकसित देश बनाने की साजिश रचने का आज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये सभी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर उलझाकर और समाज में नफरत फैलाकर हिन्दुस्तान को अविकसित देश बनाने का षडयंत्र रच रही है। भाजपा समाज को खतरनाक स्थिति में पहुंचा रही है। देश को नए प्रधानमंत्री की चाहत है और संविधान की रक्षा तथा देश बचाने के लिए ऐसा होना जरूरी भी है। 

उन्होंने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के साथ आए श्रमिकों तथा भर्ती परीक्षाओं में चुने जाने के बावजूद पुलिस भर्ती से बाहर किए गए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के नौजवानों से मुलाकात के दौरान ये बातें कहीं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया कॉरपोरेट के हाथों में चला गया है। ताकतवर लोगों ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और गरीबों की आवाज दबाई जा रही है। भाजपा को हटाने के लिए सभी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील लोगों को एकजुट होना पड़ेगा।

 सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों का सपना तोड़ दिया है। वे रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। दुनिया में इस समय सबसे दुखी देश भारत है। ऐसी आशंका है कि एक पीढ़ी बिना किसी काम के और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किए बगैर बर्बाद हो जाएगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा अपने वादों पर कहीं खरी नहीं उतरी है। जनता में इसे लेकर बहुत आक्रोश है। वर्ष 2019 ही पहला अवसर है, लक्ष्य स्पष्ट है। लोकतंत्र बचाना प्राथमिकता है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत