1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुश्किल में संजय सिंह? BJP विधायक ने AAP सांसद के खिलाफ किया छवि धूमिल करने का केस

मुश्किल में संजय सिंह? BJP विधायक ने AAP सांसद के खिलाफ किया छवि धूमिल करने का केस

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2021 10:26 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 10:26 pm IST

विधायक अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह साजिश रची।

BJP MLA Ajay Singh case against AAP MP Sanjay Singh, Sanjay Singh, Sanjay Singh Ajay Singh- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने संजय सिंह के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पुलिस में छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया है। Image Source : PTI FILE

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (AAP) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह के खिलाफ बस्‍ती जिले की हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पुलिस में छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हजरतगंज कोतवाली में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ बीजेपी विधायक अजय सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

‘संजय सिंह ने किया फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल’

बीजेपी विधायक अजय सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि '8 अगस्‍त को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में मेरे (अजय सिंह) द्वारा विधानसभा में प्रश्‍न उठाने संबंधी प्रपत्र का उल्‍लेख किया और कथित रूप से जल शक्ति मंत्रालय के घोटाले का उल्‍लेख किया।' विधायक के अनुसार संजय सिंह ने उनके नाम का उल्‍लेख करते हुए जालसाजी की और बदनाम करने और छवि धूमिल करने की दृष्टि से षडयंत्र कर प्रेसवार्ता में गलत व फर्जी दस्‍तावेजों व प्रपत्रों का प्रयोग किया। विधायक अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह साजिश रची।

संजय सिंह के खिलाफ हजरतगंज में दर्ज हुआ मामला
अजय सिंह ने आरोप लगाया कि संजय सिंह ने राजनीतिक प्रसिद्धि हासिल करने के लिए जालसाजी की और फर्जी दस्तावेज मीडियाकर्मियों को दिखाए। विधायक ने कहा कि 'उन्होंने मेरा प्रपत्र जल शक्ति विभाग के संबंध में दिखाया जो गलत है।' बीजेपी विधायक ने कहा कि 'मैंने जो प्रश्न उठाए थे वह सिंचाई विभाग के संबंध में थे और जलशक्ति मंत्रालय से उसका कोई सरोकार नहीं है।' उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा चेकडैम बनाने के घोटाले की जांच कराने व कार्रवाई की मांग को विधानसभा में उठाया था। हजरतगंज कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बीजेपी विधायक की तहरीर पर संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत