1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP की सरकार बनवाएं, हम गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे: शाह

BJP की सरकार बनवाएं, हम गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे: शाह

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2017 03:16 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 03:16 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी सरकार के कामकाज का हिसाब मांगने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के 60 साल के कुशासन का हिसाब देना चाहिए।

Amit Shah | PTI Photo- India TV Hindi
Amit Shah | PTI Photo

सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी सरकार के कामकाज का हिसाब मांगने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के 60 साल के कुशासन का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की जनता को बीजेपी को वोट करने के लिए आवाह्न करते हुए कहा कि आप बीेजेपी की सरकार बनवाएं, हम गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शाह ने रॉबर्ट्सगंज में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा, ‘राहुल बाबा बहुत तैश में आकर भाषण करते हैं। वह कहते हैं कि मोदी जी बताओ 3 साल में आपने क्या किया। अरे राहुल बाबा, आप मोदी जी से सवाल पूछते हो, यूपी की जनता आपसे सवाल पूछ रही है कि आपके परनाना जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी, आपकी मां सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह ने 60 साल तक पंचायत से लेकर केन्द्र तक शासन किया। इसका हिसाब दो कि आपने 60 साल में क्या किया।’ 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘अखिलेश बाबू अब कहते हैं कि मैं सुधर गया हूं। मुझे बताओ गायत्री प्रजापति, आजम खां और शिवपाल यादव किस पार्टी से लड़ रहे हैं? कुछ भी नहीं बदला है और वह कहते हैं कि मैं सुधर गया हूं।’ शाह ने खनिज सम्पदा से समृद्ध सोनभद्र की नब्ज टटोलने की कोशिश करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने एक योजना बनाई थी, उसके तहत जिस जिले में खनन होता है, उसका एक निश्चित प्रतिशत क्षेत्र के विकास के लिए जिला विकास समिति में जमा होता है लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यहां ऐसा होता तो राबट्र्सगंज को 300 करोड़ रपये का फायदा होता। 

‘सपा के गुंडों ने खनिज सम्पदा की चोरी की’
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने यहां पर खनिज सम्पदा की चोरी की है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाइए, हम इन गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। शाह ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर के बगैर किसी गांव में बिजली नहीं पहुंच सकती। उन्होंने कहा, ‘लखनउ में यूपी सरकार नाम का ट्रांसफॉर्मर जल गया है। ट्रांसफॉर्मर जल जाता है तो उसे बदल दिया जाता है। आप अखिलेश सरकार को उखाड़कर फेंक दो और पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाओ। हम पांच ही साल में यूपी को देश का नम्बर एक राज्य बना देंगे।’ 

‘हाथी पर चढ़ गए हैं मुख्तार और अफजाल अंसारी’
उन्होंने कहा कि बसपा के हाथी पर माफिया मुख्तार अंसारी और उनके भाई अफजाल चढ़ गये हैं। उन्होंने कहा, ‘सपा में आजम और अतीक अहमद हैं। एक तरफ कुआं हैं तो दूसरी तरफ खाई। आपके पास सिर्फ बीजेपी विकल्प है। इस दल में कोई गुंडा नहीं है।’ शाह ने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश हत्या के मामले में अव्वल गया है। उन्होंने कहा कि यहां रोजाना हत्या की 23 वारदात होती हैं, इसके अलावा बलात्कार, चोरी, लूट, डकैती, अपहरण और फिरौती के मामले में भी यह पहले पायदान पर है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत