1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पत्‍नी के प्रधान बनते ही पति ने लगाई पंचायत, छेड़छाड़ के आरोपी को 5 जूते लगाने तुगलकी फरमान सुनाया

पत्‍नी के प्रधान बनते ही पति ने लगाई पंचायत, छेड़छाड़ के आरोपी को 5 जूते लगाने तुगलकी फरमान सुनाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2021 03:17 pm IST,  Updated : May 06, 2021 03:17 pm IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नवनिर्वाचित महिला प्रधान बनते ही पति ने पंचायत लगाई और उसकी मौजूदगी में पंचायत ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी बदमाश को 5 जूते मारने का फरमान सुनाया गया।

पत्‍नी के प्रधान बनते...- India TV Hindi
पत्‍नी के प्रधान बनते ही पति ने लगाई पंचायत, छेड़छाड़ के आरोपी को 5 जूते लगाने का तुगलकी फरमान सुनाया Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बुलंदशहर: उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नवनिर्वाचित महिला प्रधान बनते ही पति ने पंचायत लगाई और उसकी मौजूदगी में पंचायत ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी बदमाश को 5 जूते मारने का फरमान सुनाया गया। इसके बाद दोनों पक्ष में पहले कहासुनी फिर पथराव हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्रधान पति और पूर्व प्रधान पति सहित 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान पति सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मंगलवार की रात एक गांव में नवनियुक्त ग्राम प्रधान के घर के निकट दलित महिला से छेड़छाड़ के मामले की पंचायत चल रही थी जहां पंचायत में दूसरे पक्ष के आरोपी दबंग लड़के को 5 जूते मारने का फरमान सुनाया गया। इस फरमान पर दूसरा पक्ष भड़क गया। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करने का प्रयास, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद डिबाई सीओ वंदना शर्मा सहित पहासू, डिबाई, नरौरा की पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला से छेड़छाड़ के मामले में पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की बात कहने की जानकारी मिली। इसी पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इस मामले में 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रधान पति आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत