1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: इटावा में करीब 100 यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, मां-बेटी की मौत, 2 दर्जन घायल

यूपी: इटावा में करीब 100 यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, मां-बेटी की मौत, 2 दर्जन घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 08:31 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 08:32 am IST

उत्तर प्रदेश के इटावा में कल रात बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से ठसाठस भरी एक बेकाबू बस पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

Bus accident - India TV Hindi
Bus accident 

उत्‍तर प्रदेश के इटावा में कल रात बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से ठसाठस भरी एक बेकाबू बस पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में चल रहा इलाज जिसमें से कई घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में एक मां और बेटी शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्‍त बस में करीब 100 यात्री थे सवार। यह बस इटावा से दिल्ली जा रही थी। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह हादसा यूपी के मैनपुरी में देर रात हुआ। यह प्राइवेट बस इटावा से किशनी होकर दिल्ली जा रही थी। तभी बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। जिसमें दबकर मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में कई लोगों के घायल होने की ख़बर है। 

ये हादसा किशनी कटरा मार्ग पर मोड़ के नज़दीक हुआ। हादसे के वक्‍त बस में क़रीब 100 लोग सवार थे और बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस की तेज़ आवाज़ सुनकर लोग आनन फानन में आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया। घायल यात्रियों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की ख़बर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत