1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस

एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2021 08:45 am IST,  Updated : Aug 08, 2021 09:55 am IST

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, बस पंजाब से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम औ स्थानीय लोगों ने घटना वाली जगह पहुंचकर बस में फंसे हुए घायल लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

bus truck accident on eastern peripheral expressway एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक में टकर- India TV Hindi
एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक में टकराई यात्रियों से भरी बस (Representational Image) Image Source : PTI (FILE)

दादरी (गौतमबुद्धनगर). उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर से होकर गुजरने वाले ईस्टर्न फेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार बस साइड में खड़े ट्रक से टकरा गई, जिस जवह से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे।  प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, बस पंजाब से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों ने घटना वाली जगह पहुंचकर बस में फंसे हुए घायल लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत