1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शिया धर्मगुरु ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, की 'निर्दोषों' की रिहाई की मांग

शिया धर्मगुरु ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, की 'निर्दोषों' की रिहाई की मांग

 Reported By: IANS
 Published : Dec 28, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 01:03 pm IST

शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनसे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के हिंसक विरोध प्रदर्शन के संबंध में 'झूठे' मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।

शिया धर्मगुरु ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, की 'निर्दोषों' की रिहाई की मांग- India TV Hindi
शिया धर्मगुरु ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, की 'निर्दोषों' की रिहाई की मांग

लखनऊ: शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनसे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के हिंसक विरोध प्रदर्शन के संबंध में 'झूठे' मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में शिया मदरसे से गिरफ्तार छात्रों को भी रिहा किया जाना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Stories

उन्होंने सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा पर नियंत्रण करने के लिए लखनऊ पुलिस की सराहना की और कहा कि हिंसा भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

जव्वाद ने एक ज्ञापन में कहा, "मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस निर्दोष लोगों को उनके घरों से गिरफ्तार कर रही है।"

उत्तर प्रदेश में पुलिस की कथित गोलीबारी में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कुछ अप्रमाणित वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें पुलिस प्रदर्शकारियों पर बल प्रयोग कर रही है।

सीएए विरोधी आंदोलन से खुद को दूर रखने वाला शिया समुदाय इस सप्ताह आंदोलन से जुड़ गया, जब धार्मिक नेताओं ने अपनी बात से यू-टर्न ले लिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत