1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प, 58 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प, 58 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 02:47 pm IST

निगोही इलाके के हम्जापुर गांव में बिजली आपूर्ति में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस दल पर कथित रूप से हमला करने और चार अधिकारियों को घायल करने के मामले में 58 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

UP Police- India TV Hindi
UP Police Image Source : FILE

शाहजहांपुर: निगोही इलाके के हम्जापुर गांव में बिजली आपूर्ति में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस दल पर कथित रूप से हमला करने और चार अधिकारियों को घायल करने के मामले में 58 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि घटना बृहस्पितवार रात की है। 

थाना निगोही अंतर्गत हम्जापुर गांव में रहने वाले लोग बिजली आपूर्ति में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन के लिए निगोही विद्युत उप केंद्र पर गए। वहां कर्मचारियों के साथ उनकी मारपीट हुई। इसके बाद वे निगोही थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे और रोड जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए थाना प्रभारी गोविंद सिंह गए तो प्रदर्शनकारियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। 

इसके बाद पुलिसकर्मियों से उनकी भिडंत हो गई जिसमें जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गएl उन्होंने बताया कि पुलिस ने 50 अज्ञात प्रदर्शनकारियों समेत 58 लोगों के विरुद्ध एक मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत