1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड: सीएम योगी ने दिया परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी देने का आदेश

पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड: सीएम योगी ने दिया परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी देने का आदेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 11:09 am IST,  Updated : Jul 22, 2020 11:13 am IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया है।

CM Yogi Adityanath on slain Ghaziabad journalist Vikram Joshi- India TV Hindi
CM Yogi Adityanath on slain Ghaziabad journalist Vikram Joshi Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया है। बता दें कि भांजी के साथ छेड़खानी करने वालों की शिकायत करने पर विक्रम जोशी को गोली मार दी गई थी जिनकी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से विजय नगर स्थित घर लौट रहे थे, रास्ते में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने पत्रकार के सिर में गोली मार दी और मौके से भाग गए। जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

उनकी हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर अब चौतरफा हमले शुरू हो गए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है और गुंडाराज हावी हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। और कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज है। उनकी शोकग्रस्त परिवार के साथ सांत्वना है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, 'ग़ाज़ियाबाद में अपनी बेटी के साथ बाइक पर जा रहे एक पत्रकार को गोली मारने से प्रदेश की जनता सकते में हैं। बीजेपी सरकार स्पष्ट करे कि क़ानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ानेवाले इन अपराधियों-बदमाशों के हौसले किसके बलबूते पर फल-फूल रहे हैं।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत