1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: यूपी में 61 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1510 हुई, 206 मरीज हुए ठीक

Coronavirus: यूपी में 61 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1510 हुई, 206 मरीज हुए ठीक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2020 09:40 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 09:40 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आऩे के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1510 हो गई है जबकि इस वायरस के संक्रमण से अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus: यूपी में 61 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1510 हुई, 206 मरीज हुए ठीक- India TV Hindi
Coronavirus: यूपी में 61 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1510 हुई, 206 मरीज हुए ठीक Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आऩे के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1510 हो गई है जबकि इस वायरस के संक्रमण से अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 206 लोग ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश की राजधानी में अबतक कुल 174 केस सामने आ चुके हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्होंने बताया कि लखनऊ के केजीएमयू के बाद अब एसजीपीजीआई लखनऊ, मेरठ एवं इटावा मेडिकल कॉलेज में भी पूल टेस्टिंग (कई संदिग्धों का नमूना एक साथ मिलकार जांच किया जाता है और संयुक्त नमूने में वायरस मिलता है तो प्रत्येक की अलग-अलग जांच की जाती है)का कार्य प्रारम्भ हो गया है। पूल टेस्टिंग में 812 नमूनों की जांच की गई है। प्रसाद ने बताया कि जांच के लिए 3,737 नमूने भेजे गये तथा बैकलॉग मिलाकर 3,955 जांच किए गए हैं। 

प्रसाद ने कहा, ''ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि हम लोगों को सही समय पर सही चिकित्सा दें ताकि वे उपचारित होकर, स्वस्थ होकर घर लौट सकें।'' उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के सदस्यों या उनके संपर्क में आने की वजह से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 938 है। साथ ही कहा कि इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सावधान रहना है। 

प्रसाद ने कहा, ''लोग चेहरे को ढक रहे हैं, मास्क लगा रहे हैं। हमें इसका भी लाभ मिल रहा है। यही वजह है कि नये मामलों के बढ़ने की दर स्थिर हो गई है।'' प्रमुख सचिव ने बताया कि पृथक वार्ड में 1,584 मरीज हैं जबकि 11, 826 मरीज पृथकवास में हैं। हमारे पास इस समय 16, 869 पृथक वास के बिस्तर हैं जबकि दस हजार एकांतवास के बिस्तर हैं। (इनपुट-भाषा)

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत