1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबद्ध नगर में कोरोना वायरस के 82 नये मामले सामने आए; कुल संक्रमितों की संख्या 3260 हुई

गौतमबद्ध नगर में कोरोना वायरस के 82 नये मामले सामने आए; कुल संक्रमितों की संख्या 3260 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 06:39 pm IST

जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 82 नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Coronavirus in Gautam Buddh Nagar- India TV Hindi
Coronavirus in Gautam Buddh Nagar Image Source : FILE

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 82 नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 85 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 कि आई टेस्ट रिपोर्ट में 82 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 3,260 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 2,221 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं 1,008 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट और संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग कर रहा है। एंटीजन कीट व आरटी- पीसीआर के माध्यम से रोजाना 3000 से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत