1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 139 नए मामले, अबतक 43 लोगों ने गंवाई जान

नोएडा में Coronavirus के 139 नए मामले, अबतक 43 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2020 11:33 am IST,  Updated : Aug 24, 2020 11:33 am IST

जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार सुबह कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 51 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Coronavirus Cases in Noida- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 139 नए मामले, अबतक 43 लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार सुबह कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 51 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि सोमवार सुबह कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 7,216 हो गई।

उन्होंने बताया कि विगत 23 दिनों में कोविड-19 की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है। जबकि अब तक जनपद में कोरोना वायरस से कुल 43 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 927 मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं जबकि 6246 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के जो नए मरीज सामने आए हैं उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा उपचार शुरू कर दिया गया है। जिन-जिन जगहों पर मरीज पाए गए हैं, उनको जिला प्रशासन ने निषेध क्षेत्र घोषित कर, संक्रमण मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। कश्यप ने बताया कि अब तक 1,31,398 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट हुआ है, जिनमें से अब तक 7216 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत