1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 74 और मौतें, मिले 619 नये मरीज

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 74 और मौतें, मिले 619 नये मरीज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 08:48 pm IST

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 74 और संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 619 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 74 मरीजों की मौत के बाद अब तक संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 21,667 हो गयी है।

Covid: 74 deaths, 619 fresh cases in UP- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 74 और संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 619 नये मरीज मिले हैं।  Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 74 और संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 619 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 74 मरीजों की मौत के बाद अब तक संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 21,667 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में इसी अवधि में 619 नये मरीज मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,01,668 पर पहुंच गया है। राज्‍य में पिछले 24 घंटे में 1,642 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं और अब तक 16,68,874 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 

बुलेटिन के अनुसार इस समय राज्य में 11,127 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 2.76 लाख से ज्यादा कोरोना नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 5.27 करोड़ से ज्यादा परीक्षण किये जा चुके हैं और कानपुर में 15, गोरखपुर में छह, झांसी और बरेली में पांच-पांच और मरीजों की मौतें हुई है जबकि सर्वाधिक गौतमबुद्धनगर में 75, लखनऊ में 49, आगरा में 27 और वाराणसी में 24 नये मरीज मिले हैं।

वहीं, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का एक समूह अपने सरकारी दायित्वों का निर्वाह करने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित छात्रों को किताबें, दवाएं और खाद्य सामग्री मुहैया कराकर उनकी मदद कर रहा है। भारतीय वन विभाग (आईएफएस) के अधिकारी डा. रमेश पांडे ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमण के कारण छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। 

इसे देखते हुए छात्रों की मदद के वास्ते 2017 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी शशांक शेखर सिंह की पहल पर अधिकारियों का एक समूह बनाया गया। गाजियाबाद में तैनात सहायक आयकर आयुक्त शशांक शेखर सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "बहराइच शहर में कक्षा दसवीं की छात्रा शारिबा के पिता स्कूल वैन चालक हैं, लॉकडाउन में स्कूल बंद हुए तो शारिबा के पिता भी बेरोजगार हो गए और बच्ची की फीस नहीं भर पाने के कारण शारिबा की पढ़ाई पर संकट आ गया। सोशल मीडिया पर जब हमें बच्ची की परेशानी के बारे में पता लगा तो हमने उसकी फीस का इंतजाम किया और आगे भी जरूरत पड़ने पर शारिबा को मदद का आश्वासन दिया गया है।’’

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत